Poonch Terror Attack LIVE Update: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने खराब मौसम का फायदा उठाते हुए घात लगाकर हमला किया। हमले को उस समय अंजाम दिया गया जब गुरुवार को सेना का वाहन भीमबेर गली से संगीओत की ओर जा रहा था। घायल जवानों को राजौरी के सेना अस्पताल लाया गया है। अब तक की जांच के मुताबिक, आतंकियों ने पहले गोलियां चलाईं, फिर ग्रेनेड फेंके, जिससे वाहन में आग लग गई।