• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Security Breach in Lok Sabha: संसद भवन हमले की यादें ताजा हुईं, पढ़िए घबराए सांसदों की प्रतिक्रियाएं

Security Breach in Lok Sabha शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। जब वे नीचे कूदे तो लोकसभा में पीछे की बेंचें खाल...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 13 Dec 2023 01:51:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Dec 2023 02:16:11 PM (IST)
Security Breach in Lok Sabha: संसद भवन हमले की यादें ताजा हुईं, पढ़िए घबराए सांसदों की प्रतिक्रियाएं
संसद में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमले की याद को ताजा कर दिया। साल 2001 में संसद पर हुए हमले में 9 जवान शहीद हो गए थे।

HighLights

  1. आज लोकसभा की कार्यवाही की दौरान अचानक दर्शक दीर्घा से 2 लोग विजिटर्स गैलरी से कूद गए।
  2. संसद में दो युवक स्मोक गन का इस्तेमाल करने लगे।
  3. स्मोक गन से पीले रंग का धुआं निकल रहा था और बारूदी गंध आ रही है।

एजेंसी, नई दिल्ली। Security Breach in Lok Sabha। संसद पर हमले की बरसी के मौके पर आज एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। आज लोकसभा की कार्यवाही की दौरान अचानक दर्शक दीर्घा से 2 लोग विजिटर्स गैलरी से कूद गए और स्मोक गन का इस्तेमाल करने लगे। स्मोक गन से पीले रंग का धुआं निकल रहा था और बारूदी गंध आ रही है। ऐसे माहौल में संसद में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमले की याद को ताजा कर दिया। साल 2001 में संसद पर हुए हमले में 9 जवान शहीद हो गए थे।

आसंदी पर थे भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल

स्पीकर के रूप में अध्यक्षता कर रहे भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ''निश्चित रूप से संसद की सुरक्षा में कोई खामी है। जब पहला व्यक्ति नीचे आया तो हमें लगा कि वह गिर गया होगा, लेकिन जब दूसरा व्यक्ति नीचे आने लगा तो हम सभी सतर्क हो गए। शख्स ने अपना जूता खोलकर कुछ बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद धुआं निकला। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्पीकर और जिम्मेदार लोग इस पर फैसला लेंगे। जब यह सब हुआ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सदन में पहुंचे।


#WATCH सदन में सुरक्षा चूक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं… pic.twitter.com/trKaCIGu8h

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023

दिल्ली पुलिस ने दी ये जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अंदर कूदने वालों युवकों का संबंध किसी से है या नहीं। इस मामले में अलग-अलग एजेंसियों पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। जब वे नीचे कूदे तो लोकसभा में पीछे की बेंचें खाली पड़ी थीं, इसलिए वे पकड़े गए। जब ये घटना हुई, उस दौरान सदन में दो मंत्री भी मौजूद थे।