UP MLC Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों में भाजपा का जलवा जारी है। 9 सीटों पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज चुकी है। शेष 27 पर मंगलवार को मतगणना हो रही है। भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है, वही सपा का खाता भी नहीं खुला है। 36 में से 33 पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। शेष तीन निर्दलीयों के खाते में गई है।
बस्ती-संतकबीरनगर-सिद्धार्थनगर क्षेत्र से स्थानीय निकाय चुनाव (MLC) में भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश ने जीत हासिल की।
आजमगढ़ सीट से निर्दलीय यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह की जीत,भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित MLC यशवंत सिंह की बड़ी जीत।
गोरखपुर-महाराजगंज - भाजपा के सी पी चंद जीते
36 में से 33 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत, बाकी तीन सीटों पर निर्दलीयों की जीत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में 27 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। 36 में से नौ सीटों पर पहले ही जीत चुकी बीजेपी की नजर क्लीन स्वीप पर है। नौ सीटों में बदायूं, हरदोई, खीरी, मिर्जापुर-सोनभद्र, बांदा-हमीरपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर और मथुरा-एटा-मैनपुरी शामिल हैं। इस बीच, मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण के निर्वाचन क्षेत्र से दो एमएलसी निर्विरोध चुने गए। कुल 95 उम्मीदवार मैदान में हैं।