• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: पीएम मोदी ने की स्कूबा डाइविंग, गहरे समुद्र में जाकर किए जलमग्न द्वारका के दर्शन

PM Modi in Gujarat LIVE Updates: सुदर्शन सेतु पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बना पुल है। यह देश का सबसे लंबा केबल पुल है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 25 Feb 2024 07:37:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Feb 2024 02:07:41 PM (IST)
VIDEO: पीएम मोदी ने की स्कूबा डाइविंग, गहरे समुद्र में जाकर किए जलमग्न द्वारका के दर्शन
पीएम मोदी थोड़ी देर में राजकोट जाएंगे। यहां एम्स को राष्ट्र को समर्पित किए करेंगे।

HighLights

  1. पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन
  2. भेंट द्वारका में 4150 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
  3. जनसभा को भी संबोधित करेंगे

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। पीएम मोदी सुबह बेट द्वारका मंदिर पहुंचे और पूजा की। नीचे देखिए वीडियो। इसके बाद सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। यहां पढ़िए पीएम मोदी के गुजरात दौरे से जुड़ा सम्पूर्ण कवरेज

#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi to shortly inaugurate Sudarshan Setu, country’s longest cable-stayed bridge of around 2.32 km, connecting Okha mainland and Beyt Dwarka. pic.twitter.com/rFPAT2q4lB

— ANI (@ANI) February 25, 2024

PM Modi in Gujarat LIVE Updates

VIDEO: पीएम मोदी ने इस दौरान स्कूबा डाइविंग भी की। वे गहरे समुद्र में गए और उस स्थान पर प्रार्थना की, जहां जलमग्न द्वारका शहर है। इस अनुभव ने भारत की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों के साथ एक दुर्लभ और गहरा संबंध प्रस्तुत किया। यह प्राचीन शहर भगवान श्री कृष्ण से निकटता से जुड़ा हुआ है।


naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

पीएम मोदी द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की और परिक्रमा में हिस्सा लिया।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_imagenaidunia_image

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि द्वारकाधाम को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देवभूमि द्वारका में भगवान कृष्ण द्वारकाधीश के रूप में विराजते हैं। यहां जो कुछ भी होता है वो द्वारकाधीश की इच्छा से ही होता है।

PM Shri @narendramodi inaugurates and lays foundation stone of various projects in Dwarka, Gujarat. https://t.co/7fxpVzWpZk

— BJP (@BJP4India) February 25, 2024

#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi visits and offers prayers at Dwarkadhish temple. pic.twitter.com/4nFBFrFRgS

— ANI (@ANI) February 25, 2024

पीएम मोदी ने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बना पुल है। यह देश का सबसे लंबा केबल पुल है। यह पुल ओखा मुख्य भूमि को बेट द्वारका से जोड़ता है। इसकी लंबाई लगभग 2.32 किमी है।

#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Sudarshan Setu, country’s longest cable-stayed bridge of around 2.32 km, connecting Okha mainland and Beyt Dwarka. pic.twitter.com/frysX0MZS1

— ANI (@ANI) February 25, 2024

पीएम मोदी बेट द्वारक पहुंचे और पूजा आरती में हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। पांच दिन में पीएम मोदी का यह दूसरा गुजरात दौरा है।

#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi performs pooja and darshan at Beyt Dwarka temple. pic.twitter.com/U2gZUVB3k4

— ANI (@ANI) February 25, 2024

प्रधानमंत्री 4150 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद उनकी एक जनसभा भी होगी।

राजकोट एम्स 25 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए जाने वाले पांच एम्स में से एक होगा। राजकोट शहर के बाहरी इलाके में पारा पिपलिया गांव के पास सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) पहले से ही चालू है, मोदी आंतरिक रोगी विभाग (आइपीडी) का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने दिसंबर 2020 में वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए राजकोट एम्स की आधारशिला रखी थी।

naidunia_image

पीएम मोदी 27 को केरल की यात्रा पर

इस बीच, खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले केरल में राजनीतिक पैठ मजबूत करने के लिए भाजपा अपना पूरा प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं। यह इस साल राज्य की उनकी तीसरी यात्रा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी आधिकारिक कार्यक्रम के लिए मंगलवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे। वह भाजपा की राज्य इकाई द्वारा आयोजित पदयात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे।