• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कारगिल भी पहुंचे रोहिग्या, खुफिया एजेंसियां हैरान

रोहिंग्याओं की देश में मौजूदगी को लेकर बवाल जारी है इस बीच इनका एक बड़ा वर्ग करगील पहुंच गया है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 02 Nov 2018 09:00:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Nov 2018 09:02:34 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कारगिल भी पहुंचे रोहिग्या, खुफिया एजेंसियां हैरान

श्रीनगर। जम्मू संभाग में बसे रोहिंग्याओं को वापस भेजने के लिए केंद्र व राज्य सरकार अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई थी कि इस बीच रोहिंग्या शरणार्थियों का एक बड़ा वर्ग गुपचुप तरीके से लद्दाख संभाग के कारगिल में भी पहुंच गया है। इससे स्थानीय और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सकते में आ गई हैं। वह इन लोगों को कारगिल पहुंचाने वाले तत्वों की निशानदेही में जुट गई हैं।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा जम्मू कश्मीर में बसे रोहिंग्याओं की संख्या को लेकर हाल ही में तैयार की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से कई लोग कश्मीर घाटी और उससे भी आगे कारगिल पहुंच गए हैं।

खुफिया एजेंसी के मुताबिक, इस समय 55 रोहिंग्या कारगिल में हैं और वहां सीमा सड़क संगठन के कार्याधिकार क्षेत्र में बन रही सड़कों और राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा बिछाई जा रही सड़कों के काम में मजदूरी कर रहे हैं।


कारगिल और उससे सटे इलाकों में स्थानीय मुस्लिम समुदाय का एक वर्ग इन लोगों को वहां बसने में मदद कर रहा है। कुछ रोहिंग्याओं को द्रास के ऊपरी क्षेत्रों के अलावा लेह में भी देखा गया है, लेकिन उनकी संख्या की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। जम्मू संभाग में करीब 15 हजार रोहिंग्या बताए जाते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।