• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयपुर के 5 स्टार होटल के मैनेजर ने की विदेशी लड़कियों से छेड़छाड़

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 28 Jun 2018 12:42:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Jun 2018 12:52:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जयपुर के 5 स्टार होटल के मैनेजर ने की विदेशी लड़कियों से छेड़छाड़

जयपुर। जयपुर के पांच सितारा होटल राजपूताना शेरेटन के जनरल मैनेजर ऋषिराज पर दो मैक्सिकन युवतियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों महिलाओं का आरोप है कि जब वो होटल में थी तो मंगलवार रात होटल का मैनेजर ऋषिराज सिंह नशे की हालत में उनके कमरे में आया और छेड़छाड़ करने लगा। युवतियों ने हल्ला मचाया तो मैनेजर बाहर चला गया। डरी हुई युवतियों ने इस बारे में मैक्सिको में रहने वाले परिचित को बताया जिसके बाद मैक्सिकों के दूतावास में इस घटना की सूचना दी गई।

जयपुर पुलिस पूरे दिन होटल में जमी रही, लेकिन मामले की जानकारी किसी को नहीं दी गई। देर रात सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि के बाद मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज में मैनेजर ऋषिराज युवतियों के कमरे से बाहर निकलते दिख रहा है।


पुलिस रिपोर्ट में दोनों महिलाओं ने बताया कि घटना की रात मैनेजर नशे में कमरे में पहुंच था। इससे पहले युवतियों को कुछ समझ आता मैनेजर नशे की हालत में छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच जब युवतियों ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी मांफी मांगने लगा और वापस लौट गया। यह पूरी घटना जिस हो

टल में हुई है उसी होटल में सीआईआई की ओर से बुधवार को 9 देशों के राजदूतों का एक कार्यक्रम भी रखा गया था। इसी होटल में रात को डीजीपी और मुख्य सचिव भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।