
जयपुर। राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह में खादिमों की संस्था अंजुमन शेखजादगान के सचिव के मुंह पर कालिख पोतने और उनके साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है इस वीडियो में शेख बंटी नाम का एक खादिम उनके दफ्तर में पहुंच कर उनका ना सिर्फ मुंह काला करता नजर आ रहा है बल्कि चप्पल से धुनाई भी करता दिख रहा है।
मौके पर मौजूद अंजुमन के सदस्यों ने सचिव अब्दुल मजीद चिश्ती को बंटी से बचाया। सचिव अब्दुल माजिद चिश्ती ने इस पूरी घटना की जानकारी दरगाह थाना पर देकर शिकायत दर्ज कराई है।
संस्था के पूर्व सचिव शेख हबीबुर्रहमान के भतीजे शेख बंटी सहित अन्य के खिलाफ दरगाह थाने में दी गई शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि पूरा मामला किसी गबन से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।