• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अशोक लाहोटी बने जयपुर के नए महापौर

चुनाव में लाहोटी को 69 और सुशील शर्मा को 21 वोट मिले। एक वोट खारिज हो गया।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 14 Dec 2016 08:27:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Dec 2016 08:31:43 PM (IST)
अशोक लाहोटी बने जयपुर के नए महापौर

जयपुर। गायों की मौतों और निष्क्रियता के कारण हटाए गए जयपुर के महापौर के स्थान पर अब अशोक लाहोटी जयपुर के नए महापौर होंगे। राजस्थान के सबसे बड़े जयपुर नगर निगम में वैसे तो भाजपा का पूर्ण बहुमत है और लाहोटी के लिए कोई चुनौती नहीं थी, लेकिन एक निर्दलीय पार्षद द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल करने के कारण लाहोटी को चुनाव का सामना करना पड़ा।

चुनाव में लाहोटी को 69 और सुशील शर्मा को 21 वोट मिले। एक वोट खारिज हो गया। निर्मल नाहटा का हटना काफी समय से तय माना जा रहा था। मंत्रिमंडल फेरबदल में उनके लिए ढाल का काम करने वाले मंत्री राजपाल सिंह का विभाग बदलने के बाद पार्टी ने नाहटा का इस्तीफा भी ले लिया।


हालांकि अधिकृत रूप से यह कहा गया है कि नाहटा ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। दरअसल अब महापौर बने अशोक लाहोटी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के नजदीकी माने जाते हैं। नगर निगम के चुनाव में पार्षद का चुनाव जीतने के बाद वह महापौर पद के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे थे, लेकिन राजपल सिंह ने नाहटा को महापौर बनवा दिया।

गौरतलब है कि अशोक परनामी ने लाहोटी को रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी थी। महापौर बदलने की बात आई तो उन्होंने खुद लाहोटी के पक्ष में पूरी लॉबिंग की। मुख्यमंत्री वसुधरा राजे को राजी किया और पार्षदों की सहमति लेकर पार्टी की तरफ से सिर्फ उनका नामांकन भरवाया गया। संख्या बल पर्याप्त था और लाहोटी जयपुर नगर निगम के महापौर बन गए।