• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BlackBuck Case: सेंट्रल जेल पहुंचे सलमान खान, मिली 5 साल की सजा

काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 05 Apr 2018 07:22:14 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Apr 2018 05:49:52 PM (IST)
BlackBuck Case: सेंट्रल जेल पहुंचे सलमान खान, मिली 5 साल की सजा

जयपुर। 19 साल पुराने कांकणी के काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट के सजा सुनाते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत मे ले लिया और सेंट्रल जेल लेकर पहुंची है। यहां उनका मेडिकल होगा और फिर उन्हें बैरक दिया जाएगा जहां उनकी रात कटेगी।

हालांकि, इस दौरान सलमान के वकील उनकी जमानत याचिका लेकर कोर्ट पहुंचे लेकिन जज ने यह कहते हुए उन्हें लौटा दिया कि इस पर कल सुनवाई होगी। इसके बाद आज रात सलमान को जेल में ही गुजारना होगी। खबरों के अनुसार सलमान को आसाराम बापू वाली बैरक में रखा जाएगा।


जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा कि फैसले के मद्देनजर जेल में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं और सलमान खान को जेल में वही खाना दिया जाएगा, जो अन्य कैदियों को दिया जाता है।

इससे पहले खबर आई थी कि उन्हें 2 साल की ही सजा हुई है और उन्हें जमानत मिल जाएगी और उन्हें जेल नहीं जाना होगा। कोर्ट ने सलमान को वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/51 के तहत दोषी करार दिया गया है। उनके अलावा मामले में सह आरोपी बनाए गए सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और उनके ड्रायवर को संदेह के आधार पर बरी कर दिया है।

इससे पहले सलमान खान को दोषी ठहराए जाने के बाद अब उनके खिलाफ सजा पर बहस हुई। सजा पर बहस के दौरान सलमान के वकील इस कोशिश में थे कि उन्हें तीन साल से कम की सजा हो। उनके वकीलों ने कहा कि सलमान एक अच्छे व्यक्ति हैं और समाजसेवा के काम करते हैं इसलिए उन्हें सजा कम दी जाए। वहीं सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि सलमान आदतन अपराधी हैं और उन्हें कम से कम 6 साल की सजा सुनाई जाए।

बिश्नोई समाज ने मनाया जश्न

अभिनेता सलमान खान को वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान को हिरण के शिकार मामले में अदालत तक घसीटने वाले समूह बिश्नोई समाज के नाम से जाना जाता है। यह समाज पर्यावरण के प्रति अपनी श्रद्धा के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इतिहास की कई कहानियों को देखें तो इस समाज के सदस्यों ने पेड़-पौधों और पशुओं की रक्षा के लिए अपनी जान तक दे दी है। सलमान खान को सजा मिलते ही बिश्नोई समाज ने खुशी जताई। बिश्नोई समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने कहा कि हम फैसले का अध्ययन करेंगे। इसके बाद बरी हुए आरोपियों के खिलाफ अपील करेंगे।

फैसले के चलते जोधपुर की कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बीच के वकील ने कहा है कि अगर आरोपी दोषी पाए गए तो सभी को एक जैसी सजा सुनाई जाएगी। मामले में सर्वाधिक 1 साल की जेल का प्रावधान है।

फैसले के पहले सोनली बेंद्रे, नीलम, तब्बू और सैफ अली खान बुधवार को ही जोधपुर पहुंच गए। यह मामला 1998 में फिल्म "हम साथ-साथ हैं" की जोधपुर में चली शूटिंग के समय का है। उस समय एक और दो अक्टूबर की रात कांकणी में कथित रूप से काले हिरण का शिकार किया गया।

मामले में मुख्य आरोपित सलमान खान बनाए गए और सैफ, नीलम, तब्बू तथा सोनाली पर उन्हें उकसाने का आरोप लगाया गया। मामले में 19 वर्ष से सुनवाई चल रही थी। पिछले माह सुनवाई और अंतिम बहस पूरी हो गई और अब गुरुवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

सलमान को मिलेगी विशेष सुरक्षा

फैसला सुनाने के दौरान सलमान खान कोर्ट में मौजूद रहेंगे। तीन माह पूर्व पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने जोधपुर कोर्ट में खुलेआम धमकी दी थी कि सलमान को यहीं पर मारेंगे। पंजाब-हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर लारेंस इन दिनों जोधपुर जेल में बंद है।

आठ जनवरी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान लारेंस ने पुलिस की उपस्थिति में खुलेआम धमकी दी थी कि वह सलमान को यहीं पर मारेगा और सब देखते रह जाएंगे। पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है। पुलिस सलमान को जोधपुर पहुंचने के बाद पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।