
जयपुर। तीन युवतियों के लिए शुक्रवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जयपुर में पढ़ने वाली यह तीनों युवतियां शहर एक एक क्लब में नाइट पार्टी के लिए गई थीं। वहां काफी देर हो जाने के बाद तीनों ने ही उबर कैब से वापस लौटने की इच्छा जताई।
इसके बाद उनमें से ही एक युवती ने उबर कैब बुक भी की, लेकिन उसी वक्त फोन की बैटरी खत्म होने की वजह से फोन बंद हो गया। लिहाजा इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी कि गाड़ी बुक हुई या नहीं।
जयपुर (पश्चिम) के डीसीपी अशोक गुप्ता के मुताबिक इंतजार देख तीनों युवतियां क्लब से बाहर निकल आईं। तभी वहां पर एक टैक्सी आई और उसके ड्राइवर ने खुद को उबर का ड्राइवर बताया। इसके बाद तीनों ही युवतियां इसमें सवार हो गईं।
ब्रांडेड कपड़े और अंग्रेजी बोलने वाली ये चोर कहती है आप अपना....
इन तीनों में से एक को मुरलीपुरा उतरना था। ड्राइवर ने उनकी बात पर हां कहा और उन्हें साथ लेकर चल दिया। रास्ते में उसने टायर बदलने का बहाना कर कार की पिछली सीट पर बैठी दो युवतियों को गाड़ी से उतार दिया और एक अन्य को लेकर वहां से फरार हाेे गया।
इस वक्त तक सड़क पर अंजान खड़ी दोनों युवतियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हो चुका था। लिहाजा वह बदहवास हालत में पुलिस की तलाश करने लगीं। काफी देर के बाद उन्हें पुलिस की चेतक वेन मिली। उन्होंने इसमें सवार दोनों पुलिसकर्मियो को सारी बात बताई।
चार सालों में 100 बच्चों के पिता बन चुके हैं मैट और...
इसके बाद तुरंत कैब ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी गई। काफी देर के बाद विश्वकर्मा क्षेत्र में कार एक पुल के नीचे खड़ी दिखाई दी। उस वक्त तक कैब ड्राइवर वहां से भाग चुका था। गाड़ी में सवार युवती ने बताया कि ड्राइवर ने उसके साथ बदतमीजी की और उसका यौन शोषण करने की भी कोशिश की।
युवती के चेहरे पर भी खरोंच के निशान थे, जो इस दौरान हुए संघर्ष की कहानी बयां कर रहे थे। पुलिस ने पूरा वाकया जानने के बाद कैब ड्राइवर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो युवतियां झुनझुनू और एक युवती पंजाब की रहने वाली है। यह तीनों ही यहां पर चार्टड अकाउंटेंसी की छात्रा हैं।