
हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ में आठ माह की गर्भवती महिला ने करीब आधे घंटे में 5 किमी दौड़ पूरी की। दरअसल, महिला ने कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा पास कर ली थी। इस साल जनवरी में रिजल्ट आया था और इसके दो महीने बाद फिजिकल होना था।
सुमन ने यह दौड़ महज 34 मिनट में ही पूरी कर ली, जबकि इसके लिए 35 मिनट का समय तय था। इस दौरान सुमन कई लड़कियों को पीछे छोड़ती हुई बिना रुके दौड़ती रही।
यह भी पढ़ें : निजी बैंकों ने बंद किया प्रेग्नेंसी टेस्ट
आला पुलिस अधिकारियों ने भी सुमन के हौंसले की तारीफ की। उसने बताया कि इस स्थिति में दौड़ना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद दौड़ की इजाजत मिल गई।
सुमन काफी दिलेर है। उसके जुनून को देखते हुए ही मैंने दौड़ में शामिल होने से नहीं रोका। वैसे दौड़ लगाने में दिक्कत नहीं थी, लेकिन इस दौरान पैर फिसल जाए तो खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें : गुजरात में बनेगा दुनिया का पहला गोबर बैंक
सुमन ने जब यह कामयाबी हासिल की तो उस दौरान पूरे समय उनका परिवार भी हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद था। सुमन के पिता बीएसएफ में रह चुके हैं और ससुर राजवीरसिंह पूनिया जेलर हैं।