• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaipur: टीचर रमीज राजा को उम्र कैद, 50 से ज्यादा बच्चों के यौन शोषण का दोषी करार

पोक्सो कोर्ट-3 के जज राजेश कुमार सिंघल ने आरोपी पर अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई।

By Sonal SharmaEdited By: Sonal Sharma
Publish Date: Tue, 28 May 2019 02:45:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2019 02:53:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Jaipur: टीचर रमीज राजा को उम्र कैद, 50 से ज्यादा बच्चों के यौन शोषण का दोषी करार

जयपुर। ट्यूशन पढ़ने आने वाले बच्चों का यौन शोषण कर वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाले आरोपी शिक्षक रमीज राजा को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। जयपुर में 50 से अधिक बच्चों के साथ हुए यौन शोषण के मामले में मंगलवार को पोक्सो कोर्ट-3 के जज राजेश कुमार सिंघल ने आरोपी पर अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई और कुल 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। सह आरोपी स्कूल संचालक सरवर आलम को बरी किया गया है। सरवर आलम पर पूरे प्रकरण को दबाए रखने का आरोप था। इस मामले में दो साल बाद फैसला आया है।

बता दें कि फरवरी 2017 में रामगंज इलाके के चारदवाजा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर रमीज राजा को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने पर गिरफ्तार किया था। वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था और पढ़ने आने वाले बच्चों का यौन शोषण करता था। वह इसकी वीडियो क्लिपिंग बनाकर धमकाता और घर से रुपए मंगवाता था। बच्चों को फेल करने की धमकी भी देता


मामला दर्ज होने के बाद जांच में साल 2011 से 2017 के बीच 50 से ज्यादा बच्चों के साथ यौन शोषण के वीडियो क्लिपिंग होने का खुलासा हुआ। 28 अप्रैल 2017 को रमीज राजा के खिलाफ चालान पेश किया गया और केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 21 गवाह पेश किये गए। बच्चों की भी गवाही हुई और 2 साल तक चली इस केस की सुनवाई के दौरान परिजनों पर दबाव की शिकायतें भी सामने आई थी।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।