
चुरु। सड़क पर ओवरटेक को लेकर एक आॅटो ड्राइवर और दूधवाले के शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक की जान ही ले गया। राजस्थान के चुरु में टुक-टुक ड्राइवर की दूधवाले से कहासुनी हो गई जिसके दूधवाले ने एक ईंट उठाकर ऑटो चालक के सिर में दे मारी। दो दिन बाद अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। दूधवाले यह तब किया जब झड़प के दौरान ऑटो वाला चाकू जैसे हथियार से दूधवाले पर हमला करने लगा।
उनका झगड़ा तब शुरू हुआ जब 36 साल के आॅटो ड्राइवर मुश्ताक निवाराजा व्यस्त सड़क पर ओवरटेक कर रहा था और 40 साल के दूधवाले हीरालाल की मोटरसाइकिल लेकर बीच में आ गया जो कि दूसरी दिशा में जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। उनके आसपास लोगों जमा हो गए और उनके समझाने पर दोनों अपनी राह हो लिए लेकिन अचानक फिर दूधवाले ने कुछ कहा तो ऑटो चालक भड़क गया।
मुश्ताक ने ऑटो की सीट के पीछे से चाकू जैसा हथियार निकाला और वह दूधवाले पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा। दोनों के बीच हाथापाई होती, इससे पहले ही आस-पास के लोगों ने दोनों को अलग किया। तभी दूधवाले ने पास में पड़ी एक ईंट उठाकर आॅटोवाले के सिर पर दे मारी जिससे वह जमीन पर गिर गया।
उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और लोगों ने हीरालाल को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हीरालाल अपनी बाइक पर बैठकर उस जगह से जा ही रहा था कि मुश्ताक एक बड़ा सा स्क्रू ड्राइवर लेकर आया। हीरालाल को लगा कि वह उसे मार न दे इसलिए उसने भी सड़क पर पड़ी ईंट उठाई और मुश्ताक के सिर पर दे मारी।