• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, महिला सहित चार गिरफ्तार

उसका वीडियो बना लिया गया है और वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 30 Oct 2018 10:44:29 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Oct 2018 10:51:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, महिला सहित चार गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के चूरू के सहनाली गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। 16 साल की पीड़ित नाबालिग बालिका की मां ने देर रात महिला थाने में इस्माइल, यूनुस, तौफिक और एक महिला गुलशन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सहनाली बड़ी निवासी पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दी की उसके पति रेलवे में हनुमानगढ़ तहसील के भादरा कस्बे में नौकरी करते हैं। आरोपी महिला गुलशन का पीहर भादरा होने के कारण उसका पीड़िता के घर आना-जाना होने लगा और जान पहचान बन गई।


पिछले 25 अगस्त को पीड़िता सहनाली स्थित घर में अकेली थी। इस दौरान गुलशन घर पर आई और पीड़िता को बहला-फुसला कर चुरू में नई सड़क स्थित एक मकान में ले गई। यहां नाबालिग को नशीली चाय पिलाकर दो लोगों ने दुष्कर्म किया।

होश में आने के बाद आरोपी गुलशन ने उसे बताया कि उसका वीडियो बना लिया गया है और वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। साथ ही भाई को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की मां ने बताया कि डरी हुई बालिका ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। वारदात के चार-पांच दिन बाद पीड़िता घर पर अकेली थी तो गुलशन अपने देवर यूनुस और तौफिक को उसके घर भेज दिया। जहां दोनों ने गुलशन से फोन पर बात करवाई और फिर से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता कई दिनों तक मानसिक तनाव में रही। 27 अक्टूबर को यूनुस फिर से उसके घर आया, जिससे बाद उसने सारी बात परिजनों को बताने की धमकी दी तो यूनुस ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया पीड़िता की मां की रिपोर्ट के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग पीड़िता का भरतिया अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से मेडिकल जांच करवाई जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।