
जयपुर। राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में योग और प्राकृतिक चिकित्सा की ओपीडी शुरू की जा रही है। ऐसी पहली ओपीडी सुविधा जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में शुरू की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज से जुडे सरकारी अस्पतालों में ऐसी सुविधा देने वाला राजस्थान पहला राज्य होगा। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड का कहना है कि उनकी जानकारी के अनुसार ऐसी सुविधा देश के अन्य किसी राज्य में मेडिकल कॉलेज से जुडे अस्पतालों में नहीं है।
फैंसी घर वालों से आयकर अधिकारी पूछ सकेंगे कहां से लाए पैसा
उन्होंने बताया कि इस ओपीडी में योग और प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ बैठेंगे और मरीजों को योग व प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए उपचार का तरीका बताएंगे। हृदय रोग व मधुमेह जैसे रोगो से पीडित रोगियों के लिए यह केन्द्र काफी उपयोगी साबित होगा।
इंसानों के कारण हुए जलवायु परिवर्तन ने खत्म कर दिया पहला स्तनधारी
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रदेष के बीस जिलों में योग और प्राकृतिक चिकित्सा सुविधा के लिए अलग भवन बनाए जा रहे है। अगले वर्ष छह और जिलों में ऐसे सेंटर बनाए जाएंगे जहां योग व प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा मिलेगी।