• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान में 25 हजार बेरोजगारों से 100 करोड़ ठगे

साईं मैन पावर संस्था ने 25 हजार बेरोजगारों से पांच-पांच हजार रुपये लिए ।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 16 Nov 2018 08:24:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Nov 2018 08:39:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राजस्थान में 25 हजार बेरोजगारों से 100 करोड़ ठगे

उदयपुर। विश्व बैंक की ओर से अनुदानित शिक्षण संस्था में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक संस्था ने राजस्थान में करीब 25 हजार युवाओं से 100 करोड़ रुपये से अधिक ठग लिए। मामला खुलने पर उदयपुर पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है।

साईं मैन पावर प्रगति मिशन निर्माण फाउंडेशन नामक संस्था ने बेरोजगार युवाओं को विश्वास में लेने के लिए उन्होंने विश्व बैंक से अनुदान के रूप में 210 मिलियन डॉलर (करीब 15 अरब 18 करोड़) के अनुदान वाला बैंक ड्राफ्ट भी दिखाया। साथ ही नियुक्ति पत्र व अथॉरिटी लेटर प्रदान कर दो महीने तक उनसे काम भी लिया।


जब उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह संस्था के कार्यालय पहुंचे, जो खाली मिला। खुद के ठगे जाने पर प्रवीण निरवाल अपनी तरह 127 पीड़ितों को लेकर उदयपुर पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें शिकायत की। जिसमें बताया कि साईं मैन पावर (ग्रुप ऑफ एनजीओ) से जुड़ी साईं मैन पावर प्रगति मिशन निर्माण फाउंडेशन, उदयपुर की संस्था ने उनके साथ ठगी की।

इस संस्था ने प्रदेश भर के 24 हजार 900 बेरोजगार, जिनमें उदयपुर के साढ़े आठ सौ बेरोजगार युवा शामिल हैं, का साक्षात्कार लिया। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदकों से एजुकेशनल सहित अन्य सर्टिफिकेट के साथ पुलिस वेरिफेशन रिपोर्ट के साथ साक्षात्कार के लिए 5000 रुपये मांगे।

इसी माह विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर बेरोजगार युवाओं ने इस संस्था से संपर्क किया था। संस्था ने यहां पिंक कॉलोनी सेक्टर-14 में जोनल व सूरजपोल स्थित अप्सरा होटल में प्रशासनिक कार्यालय खोला। यहीं बेरोजगारों के साक्षात्कार लिए। जहां बताया गया कि चयनित शिक्षक संपूर्ण राजस्थान में प्रगति मिशन योजना के अंतर्गत स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य करेंगे और उन्हें हर माह साढ़े बारह हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

इस मामले में पुलिस ने संस्था के जनरल मैनेजर आरिफ पठान, उसके भाई वसीम पठान, सीताराम बोला, उसकी पत्नी सुखविंदर कौर सहित 15 के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।