
जयपुर। जोधपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में संकमण फैलने से यहां के एक नर्सिंगकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को दिल्ली व अहमदाबाद रैफर करना पडा है। तीन अन्य नर्सिंगकर्मी भी संक्रमण की चपेट में हैं। जोधपुर के गोयल अस्पताल के आईसीयू में यह संक्रमण फैला है। संक्रमण इतना तेज है कि इन नर्सिंगकर्मियों के प्लेटलेट्स डेढ लाख से गिर कर एक हजार पर आ गई। एक नर्सिंगकर्मी किडनी फेल हो गई और हार्टअटैक आ गया। बताया जाता है कि उसकी मौत हो गई है। इसके दो नर्सिगकर्मियों को दिल्ली व अहमदाबाद भेजा गया है।
चिकित्सा विभाग ने विशेषज्ञ डाॅक्टरों को यहां भेजा है और यहां भर्ती मरीजों के रक्त के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलााॅजी भेजा जा रहा है। चिकित्सा विभाग यहां पिछले दस दिनों में भर्ती हुए मरीजों की केस स्टडी भी ले रहा है। एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों और परिजनों तथा कर्मचारियों को मास्क लगाकर रखने को कहा गया है।