• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Assembly Election 2018: वसुंधरा के मंत्री की धमकी, वोट नहीं दिया तो कर लूंगा सुसाइड

Rajasthan Assembly Election 2018: राजस्थान विधानसभा के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग होगी, वहीं 11 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 23 Nov 2018 07:24:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Nov 2018 07:33:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Rajasthan Assembly Election 2018: वसुंधरा के मंत्री की धमकी, वोट नहीं दिया तो कर लूंगा सुसाइड

जयपुर। राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मतदाताओं को इमोशनल टच देने का नया तरीका निकाला है। निंबाहेड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे श्रीचंद कृपलानी अपने भाषण के दौरान लोगों से कह रहे हैं कि यदि आपने मुझे वोट नहीं दिया तो मैं सुसाइड कर लूंगा। यह बात उन्होंने लगातार दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को अपनी चुनावी सभाओं में कही।

निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के केली और गादोल गांव में जनसंपर्क करने के साथ ही छोटी-छोटी सभाओं में श्रीचंद कृपलानी ने कई कई बार कहा कि मैने बहुत काम किया है,लेकिन फिर भी मुझे वोट नहीं दिया तो मैं सुसाइड कर लूंगा। कृपलानी के इस भाषण का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए वीडियो में ग्रामीण कृपलानी की बात सुनकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं । कृपलानी वर्तमान में निंबाहेड़ा सीट से ही विधायक हैं।


मालूम हो, राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 7 दिसंबर को वोटिंग होगी। इसी दिन तेलंगाना में भी वोटिंग है। वहीं राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।