
जयपुर। राजस्थान सरकार के श्रम विभाग ने आॅफिस में कर्मचारियों के टी-शर्ट व जींस पहन कर आने पर रोक लगा दी है। विभाग के आयुक्त का मानना है कि ये कपड़े अशोभनीय है और आॅफिस की गरिमा के अनुकूल नहीं है।
Rajasthan Govt's labour dept issues orders for its employees to wear 'trousers & shirt' while on duty. Letter issued by Labour Commissioner on 21 June states 'Some officers/employees wear jeans & t-shirt & "other inappropriate clothes" which is indecent&against dignity of office'
— ANI (@ANI) 27 June 2018
विभाग के आयुक्त गिरराज सिंह कुशवाह की ओर से जारी आदेश मे कहा गया है कि यह देखा जा रहा है कि कुछ कर्मचारी कार्यालय में जींस और टी-शर्ट जैसे अशोभनीय कपडे़ पहनकर आ जाते है। यह कार्यालय की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं।
आयुक्त ने कर्मचारियों को ताकीद की है कि वे कार्यालय में सिर्फ पैंट और शर्ट पहन कर आएं।
गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग ने काॅलेजों में यूनिफॉर्म लागू करने का प्रयास किया था, जिसे विद्यार्थियों के विरोध के बाद रोक दिया गया था।