• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डर्टी पॉलिटिक्स के पोस्टर पहुंचे विधानसभा, जानिए क्या था भंवरी देवी कांड

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के निर्माता निर्देशक ने प्रमोशन पोस्टर व सीडी कवर पर राजस्थान विधानसभा भवन का चित्र प्रकाशित किया

By Edited By:
Publish Date: Fri, 28 Oct 2016 10:16:59 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Oct 2016 10:28:52 AM (IST)
डर्टी पॉलिटिक्स के पोस्टर पहुंचे विधानसभा, जानिए क्या था भंवरी देवी कांड

जयपुर। राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार के समय यहां की राजनीति में हलचल मचाने वाले भंवरी देवी अपहरण कांड पर आधारित फिल्म “डर्टी पाॅलिटिक्स” के पोस्टर पर राजस्थान विधानसभा के चित्र के मामले में सरकार ने फिल्म के निर्माता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। हालांकि यह फिल्म करीब डेढ़ वर्ष पहले रिलीज हो चुकी है।

फिल्म डर्टी पाॅलिटिक्स के निर्माता निहाल फरहात और निर्देशक के.सी. बोकाडिया हैं। फिल्म मार्च 2015 में रिलीज हुई थी और उस समय राजस्थान विधानसभा में भाजपा के एक विधायक ने इस बात पर आपत्ति भी की थी कि राजस्थान विधानसभा की अनुमति के बिना ही इसके चित्र का इस्तेमाल फिल्म के पोस्टर व प्रचार सामग्री में किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की थी।


उस वक्त संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मामले को गंभीर बताते हुए जवाब में कहा था कि यदि फिल्म में सदन का दृश्य है तो फिल्म देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी। डेढ़ साल साल तक सरकार ने कुछ नहीं किया। अब अचानक मामला दर्ज कराया गया है।

जयपुर में ज्योतिनगर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग के निदेशक आशुतोष एटी पेडणेकर ने फिल्म के निर्माता निहाल फरहात और निर्देशक के.सी. बोकाडिया के खिलाफ राजस्थान ट्यूरिज्म ट्रेड एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के निर्माता निर्देशक ने प्रमोशन पोस्टर व सीडी कवर पर राजस्थान विधानसभा भवन का चित्र प्रकाशित किया है। इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई।