• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले अचार-पापड़ बनाने वाली राजस्थान की महिलाएं अब बना रहीं सोलर लैंप

राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर की आदिवासी महिलाएं अब सोलर इंजीनियर बन गई हैं।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 29 Apr 2017 09:09:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Apr 2017 05:13:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पहले अचार-पापड़ बनाने वाली राजस्थान की महिलाएं अब बना रहीं सोलर लैंप

जयपुर। राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर की आदिवासी महिलाएं अब सोलर इंजीनियर बन गई हैं। ये न सिर्फ सोलर लैंप बना रही हैं, बल्कि अब इनके लिए सोलर मॉड्यूल बनाने का प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। इसे "दुर्गा" नाम दिया गया है। यहां इन महिलाओं द्वारा निर्मित लैंपों के लिए सोलर पैनल व अन्य सोलर उत्पाद बनेंगे। जिले की इस पहल के लिए हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के कलेक्टर को सम्मानित भी किया।

खास बात यह है कि इन लैंपों के निर्माण के अलावा इनकी मरम्मत और मार्केटिंग का काम ये महिलाएं करती हैं। 80 रुपए की कीमत वाले ये लैंप डूंगरपुर जैसे पिछड़े जिले में बच्चों की पढ़ाई का बड़ा साधन हैं। राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में स्थित डूंगरपुर जिला यहां के सबसे पिछड़े जिलों में माना जाता है। यह आदिवासी बाहुल्य जिला है।


पिछले वर्ष यहां के जिला प्रशासन ने आईआईटी बॉम्बे के साथ एक समझौता किया। इसके तहत यहां की आदिवासी महिलाओं को सोलर लैंप बनाने का प्रशिक्षण दिया जाना था। जिले में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को आईआईटी बॉम्बे ने सोलर स्टडी लैंप बनाने का प्रशिक्षण दिया।

शुरुआत में 150 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया, फिर 500 और महिलाएं जुड़ी। आज करीब पांच हजार महिलाएं सोलर लैंप बना रही हैं। ये महिलाएं इससे पहले तक अचार, पापड़ बना कर कमाई कर रही थीं। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं जिले में अब तक करीब 60 हजार सोलर लैंप बेच चुकी हैं और इनके स्वयं सहायता समूहों को करीब 26 लाख रुपए का लाभ हुआ है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।