
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिल के सरिस्का बाघ अभयारण्य में अब बफर जोन भी सफारी की जा सकेगी। यह सुविधा एक जुलाई से आरम्भ होगी।
सरिस्का का बफर जोन काफी बड़ा है और इसमें सिलीसेढ बालाकिला और दादीकर गांव आते है। अब तक बफर जोन में सफारी नहीं की जा सकती थी, लेकिन यहां सिलीसेढ, पांडुपोल आदि कई पर्यटक स्थल हैं और इन पर घूमने के लिए पर्यटकों को सुविधाएं नहीं मिलती थी।
बफर जोन में पर्यटकों को बाघ तो देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन घने जंगल और अन्य वन्य जीव देखने को मिल सकेंगे। इसके लिए बीस पेट्रोल वाहन और 30 नेचर गाइड तैयार किए जा रहे है। जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी और 1 जुलाई से पर्यटक सूर्योदय से सूर्यास्त तक सरिस्क के बफर जोन में सफारी कर सकेंगे।