• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान: शहीद की पत्नी को नहीं खबर उजड़ गया है सुहाग

कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए 20 जवानों में राजस्थान के राजसमंद जिले के गांव राजवा निवाली निम्ब सिंह भी शामिल हैं।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 19 Sep 2016 11:47:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Sep 2016 03:10:58 PM (IST)
राजस्थान: शहीद की पत्नी को नहीं खबर उजड़ गया है सुहाग

जयपुर। कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए 20 जवानों में राजस्थान के राजसमंद जिले के गांव राजवा निवाली निम्ब सिंह भी शामिल हैं। घटना रविवार को हो गई थी, लेकिन अभी उनकी पत्नी को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

राजसमंद जिला मुख्यालय से यह गांव करीब 135 किलोमीटर दूर पड़ता है। निम्ब सिंह सिक्स बिहार रेजिमेंट में हवलदार थे और करीब सवा महीने पहले ही दो महीने की छुट्टियां मना कर उरी पहुंचे थे।

40 वर्षीय निम्ब चार बेटियों व एक बेटे के पिता थे। बेटा चंदन सिंह जवाजा के स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। गांव में उनके शहीद होने की खबर तो पहुंच गई है, लेकिन अभी पत्नी रोडा देवी को सूचना नहीं दी गई है।


बोली शहीद सुनील कुमार विद्यार्थी की बेटी - इस हमले का दो मुंहतोड़ जवाब

निम्ब सिंह के परिवार में उनके अलावा कमाने वाला और कोई नहीं है, हालांंकि पुश्तैनी काम खेती का है। निम्ब सिंह की पार्थिव देह हवाई मार्ग से दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से गांव पहुंचया जाएगा। ऐसे में मंगलवार को ही उनकी राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठि की जाएगी।

सीमा पर हाई अलर्ट - रविवार की घटना के बाद राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है और पेट्रोलिंग सख्त कर दी गई है। सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी सीमा चौकियां का दौरा कर रहे हैं।

शरीफ व मोदी के जन्मदिन के बीच बदल गया सब कुछ