
भरतपुर। बुधवार को भरतपुर की सड़कों पर अजीबो-गरीब नजारा दिखाई दिया। कहीं, लड़कियां हाथ जोड़कर खड़ीं थीं, तो कहीं सड़कों पर लेट गईं। कहीं, लड़के पैरों में गिरकर भीख मांग रहे थे। मगर, ऐसा क्या हो गया था कि इन लड़के-लड़कियों को लोगों के पैरों पर गिरना पड़।
दरअसल, राजस्थान में स्टूडेंट इलेक्शन चल रहे हैं। एक-एक वोट अहम है। ऐसे में चुनाव में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए कहीं हाथ जोड़कर, तो कहीं पैर पकड़कर छात्र-छात्राएं वोट मांगते नजर आए। वोट देने पहुंचे स्टूडेंट्स भी कहां पीछे रहने वाले थे, वो भी इन्हें आशीर्वाद देते नजर आए।
विभाजन से पहले भारत-पाक एक थे, लेकिन किताबों में इतिहास है अलग
कांग्रेस को झटका देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अधिकांश सीटों पर जीत हासिल की है। इसके नतीजे बुधवार को घोषित किए गए।
गौरतलब है कि भरतपुर के सबसे बड़े एमएसजे कॉलेज में चार साल बाद बदलाव हुआ, जबकि आरडी गर्ल्स कालेज में छह साल बाद चुनाव हो रहे थे। ऐसे में हर कोई अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए हर संभव कोशिश करते हुए नजर आ रहा था।
ओलिंपिक विजेता साक्षी को सुनने पहुंचे लोग, नेताओं ने खराब किया मजा
एमएसजे कालेज में सेकंड ईयर आर्ट्स के स्टूडेंट मानवेंद्रसिंह को प्रेसिडेंट चुना गया। यहां चार साल से फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट ही प्रेसिडेंट चुना जाता रहा है। वहीं, आरडी गर्ल्स कालेज में भी छात्राओं ने इस बार सीनियर को मौका दिया है।