दिनभर में हमें बहुत से लोग मिलते हैं, आप स्वयं अपनी दिनचर्या को देखेंगें तो यह पता कर पाएंगे कि आप अभी तक ना जाने कितने ही चेहरे देखे होंगे पर उनमें से कुछ लोग आपको याद रह गए होंगे और कुछ ऐसे भी होंगे जो आपको बिल्कुल भी याद नहीं आ रहे होंगे। लेकिन इन सभी में से कोई ऐसा अवश्य होगा जिनके साथ होने का अहसास कुछ खास होता है। जरूरी नहीं कि वो व्यक्ति आपका प्रेमी या जीवनसाथी ही हो, वह कोई भी हो सकता है, किसी भी रिश्ते से आपसे जुड़ सकता है।
ये वो व्यक्ति होता है जिनके साथ समय कैसे कटता है, पता ही नहीं चलता, आपको हमेशा सकारात्मक ही अनुभव होता है और उनके साथ आप बहुत सुरक्षा का अनुभव कर पाते हैं। इसे कॉस्मिक कनेक्शन कहा जाता है। उनका संबंध आपसे नहीं आपकी आत्मा से होता है।
लेकिन कई बार ये रिश्ते दुविधा में भी डालते हैं, आप समझ नहीं पाते कि आपका उनके साथ कैसा रिश्ता है। क्या आपको भी किसी के साथ ऐसा कनेक्शन है। इस बात का पता कुछ संकेतों के माध्यम से लगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे जो यह बताने के लिए काफी है कि आपका ‘उनके’ साथ सुपरनैचुरल यानि अलौकिक रिश्ता है।
1.ऐसे लोगों का अहसास करने के लिए ये बिल्कुल जरूरी नहीं कि वो आपके आसपास मौजूद रहे। आपसे दूर होने पर भी आपको उनके पास होने का अहसास होता है।
2.आपको कई बार ऐसा एहसास होगा जैसे वो आपको आवाज लगा रहे हैं। आप भले ही उनके साथ नहीं है।
3.आप उनके साथ नहीं हैं। लेकिन आप जहां कहीं भी हैं। आप जान जाते हैं कि इस समय वो क्या सोच रहे हैं, उनके मस्तिष्क में क्या चल रहा है।
4. उनके मूड और परेशानियों से जितना वो प्रभावित होते हैं उतने या उससे भी ज्यादा आपको उसका प्रभाव पड़ता है। वो आपको बताए या ना बताए आप यह जान जाते हों कि वो परेशान हैं या उन्हें कोई बीमारी है।
5. हां सपने तो हर कोई देखता है, आप भी देखते होंगे। लेकिन आपको अधिकांशत: सपने में वहीं व्यक्ति दिखता है और आपके वो सपने बहुत सुखद भी होते हैं।
5.कई बार ऐसा होता है कि आप साथ बैठते तो हैं लेकिन आप दोनों के बीच कोई बात नहीं होती। फिर भी वो समय आपके लिए सबसे ज्यादा सुकून का होता है और उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं, ये बात आप बिना उनके बताए बिना जान जाते हैं।
6.यदि आपके साथ भी ऐसी ही घटनाएं घटित होती हैं तो समझ लीजिए जो व्यक्ति अभी-अभी आपके मन में आया है, उसके साथ आपका कोई ना कोई कॉस्मिक,पारलौकिक या अलौकिक संबंध जरूर है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।