• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • अंतरयात्रा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम यात्रा के लिए फिर खुला रजिस्‍ट्रेशन, अब 10 जून से करें आवेदन

पंजीकरण को बंद करने का निर्णय सरकार द्वारा भीड़ को सही रूप से नियंत्रित करने के लिए लिया गया था।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 06 Jun 2023 06:50:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Jun 2023 10:47:30 PM (IST)
Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम यात्रा के लिए फिर खुला रजिस्‍ट्रेशन, अब 10 जून से करें आवेदन

Kedarnath Yatra 2023: श्री केदारनाथ धाम की यात्रा करने के इच्‍छुक धर्मालुओं के लिए अच्‍छी खबर है। अब यात्रा के लिए फिर से पंजीयन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अब यह पंजीयन आगामी 10 जून से किया जा सकेगा।बीते दिनों खराब मौसम के कारण और बढ़ती हुई श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए पंजीकरण को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था। साथ ही पंजीकरण को बंद करने का निर्णय सरकार द्वारा भीड़ को सही रूप से नियंत्रित करने के लिए लिया गया था।

तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख से ज्यादा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। प्रतिदिन 20 से 22 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर रहे हैं। अब तक 13.38 लाख यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया है।


क्‍या है केदारनाथ धाम के दर्शन का महत्व

मान्यता है कि बद्रीनाथ धाम की यात्रा किए बिना केदारनाथ धाम की यात्रा निष्फल हो जाती है। केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन से मनुष्य को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही भगवान शिव का यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है और इनकी गणना चार धाम यात्रा में की जाती है। केदारनाथ धाम की गणना पंच केदार में भी की जाती है।

केदारनाथ धाम से जुड़े रोचक तथ्य

- इस मंदिर की आयु कितनी है। ऐतिहासिक प्रमाण कोई नहीं जानता है।

- यहां मैसूर के जंगम ब्राह्मण ही भगवान केदारनाथ की पूजा कर सकते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार केदारनाथ मंदिर 400 सालों तक बर्फ में दबा रहा, लेकिन इस मंदिर को कुछ नहीं हुआ।

- केदारनाथ धाम में जब जल प्रलय आया था, तब भी इस मंदिर को एक खरोंच तक नहीं आई थी।

- केदारनाथ मंदिर छह फीट ऊंचे चकोर चबूतरे में बना हुआ है।

- केदारनाथ में भगवान शिव के दर्शन भक्त केवल दूर से ही कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।