Birth Time Astrology: दिन के समय पैदा होने वाले बच्चों का कैसा होता है स्वभाव
क्या आपने यह कभी जानने की कोशिश की है कि हमारे व्यक्तित्व पर हमारे जन्म के समय का भी प्रभाव होता है। ज्योतिष में इस बात का भी अध्ययन किया जाता है। 24 घंटों में हर दो घंटे के समय अंतराल में जन्म लेने वाला बच्चा कैसा निकलेगा, यही हम आपको बता रहे हैं।
Publish Date: Wed, 12 Feb 2025 04:55:49 PM (IST)
Updated Date: Thu, 13 Feb 2025 01:01:50 AM (IST)
बच्चे के जन्म के समय से जानिये उसकी शख्सियत।HighLights
- जन्म के समय का जीवन पर होता है प्रभाव।
- इससे स्वभाव का पता लगाया जा सकता है।
- दिन व रात के समय पैदा हुए बच्चे ऐसे होंगे।
धर्म डेस्क, इंदौर। सभी लोगों के मन में यह जिज्ञासा होती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर कैसा बनेगा। उसकी क्या खासियत होगी, क्या कमियां होंगी। इन सबका पता लगाने के लिए कई पैरामीटर्स हैं। इनमें से एक है बच्चे के जन्म का समय। बच्चे के जन्म के समय से भी उसकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे के जन्म के समय के आधार पर उसकी शख्सियत कैसी होगी।
रात 12 से 2 के बीच पैदा हुए बच्चे
- जो बच्चे रात 12 से 2 बजे के बीच पैदा होते हैं उनके लिए परिवार सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। इनकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी होती है और ये किसी से भी अपनी बात मनवा ही लेते हैं।
रात 2 से सुबह 4 के बीच पैदा हुए बच्चे
- जो बच्चे रात की 2 बजे से लेकर सुबह की 4 बजे पैदा होते हैं वो आगे चलकर बहुत आत्मविश्वासी बनते हैं। हालांकि ये सामाजिक भी होते हैं। इनको ना तो बहुत ज्यादा भीड़ पसंद होती है ना ही पूरी तरह से अकेलापन।
सुबह 4 से 6 के बीच पैदा हुए बच्चे
- यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस समय जिन बच्चों का जन्म होता है वो बहुत ज्यादा जुनूनी और पैशनेट होते हैं। ये सबसे प्यार करते हैं। बेहद भावुक होते हैं। किसी का दुख इनसे देखा नहीं जाता। इनका दिल बहुत बड़ा होता है। ये किसी राजा की तरह ही सोचते हैं। हालात जो भी हैं पर ये दिल के राजा होते हैं। सभी लोग इनसे प्यार करते हैं। ये हर काम में परफेक्ट होते हैं। ये बेजोड़ होते हैं।
सुबह 8 से 10 बजे पैदा हुए बच्चे
- इस समय जो बच्चे पैदा होते हैं उनके संकोच नहीं होता है। इन्हें पार्टी करने का शौक होता है। ये जहां भी जाते हैं खुलकर इन्जॉय करते हैं। आत्मविश्वास भी बहुत होता है।
सुबह 10 से 12 के बीच पैदा हुए बच्चे
- जो बच्चे सुबह 10 से 12 के बीच पैदा होते हैं वो काफी सिंसियर होते हैं। वे अपने जीवन में अवसरों को नहीं गंवाते हैं।
दोपहर 12 से 2 बजे पैदा हुए बच्चे
- जो बच्चे दोपहर 12 से 2 बजे के बीच पैदा होते हैं वे जीवन में कोई भी मौका नहीं चूकते। ये हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहते हैं। इनके दोस्त भी विश्वासपात्र होते हैं।
दोपहर 2 से शाम 4 के बीच पैदा हुए बच्चे
- ये बच्चे भाग्यशाली होते हैं। इनके अंदर एक अलग तरह की पॉजिटिविटी होती है। ये जोखिम उठाते रहते हैं। किस्मत भी इन पर पूरी तरह से मेहरबान होती है।
शाम 4 से 6 के बीच पैदा हुए बच्चे
- जो बच्चे शाम 4 से 6 के बीच पैदा होते हैं वे मेहनत करने से कभी भी नहीं घबराते हैं। अपने इसी गुण के कारण उनको नौकरी, बिजनेस सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।
शाम 6 से 8 के बीच पैदा हुए बच्चे
- ये बच्चे बहुत परिश्रमी होते हैं। मेहनत के चलते इनको जीवन में बहुत सफलता प्राप्त होती है।
रात 8 से 10 बजे के बीच पैदा हुए बच्चे
- जो बच्चे रात 8 से 10 बजे के बीच पैदा होते हैं वे दयालु किस्म के हेाते हैं। इनकी कोशिश रहती है कि ये सभी को खुश रखें।
रात 10 से 12 के बीच पैदा हुए बच्चे
- इस समय पैदा होने वाले बच्चों के भीतर लीडरशिप का गुण अच्छा खासा होता है। इनकी नेतृत्व क्षमता बहुत अच्छी होती है और इनको लोगों की भी समझ होती है।
डिस्क्लेमर- 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'