किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, विचार और स्वभाव को उसकी राशि के माध्यम से जाना जा सकता हैं। आपकी राशि, आपके बारे में बहुत कुछ बताती है। राशि के प्रभाव से व्यक्ति के गुण और दोष देखने को भी मिलते हैं। वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियां और 27 नक्षत्र होते हैं। इनमें हर राशि की अपनी एक विशेषता, स्वभाव और प्रतीक चिन्ह होता है। प्रत्येक राशि का एक स्वामी होता है, जो उस राशि को नियंत्रित करता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य और चंद्रमा को एक-एक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वहीं मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह को दो-दो राशि का स्वामित्व मिला है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन राशियों के लोगों के बारे में जानेंगे जो निडर, मेहनती और ईमानदार होते हैं।
इस राशि के जातक सभी के लिए अच्छा करने की चाहत रखते हैं। ये विवादों से निपटने में कुशल होते हैं। ये लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं। इनमें न्याय की गहरी भावना होती हैं। ये जानते हैं कि कैसे चीजों को शिष्टता के साथ किया जाता हैं। ये लोग रोमांटिक और मजाकिया किस्म के भी होते हैं। ये लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।
सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। इस कारण इन लोगों के चेहरे पर एक अलग ही तेज होता है। यह कभी किसी के आगे झुकते नहीं हैं और न ही किसी से हार मानते हैं। इस राशि का विशेष गुण ईमानदारी व न्यायप्रियता है। इस राशि के लोग मित्रों से मिलजुल कर रहते हैं। सिंह राशि वाले जातक धन संचय में सफल कम हो पाते हैं।
इस राशि के जातक ईमानदार और वफादार होते हैं। ये कर्मठ और मेहनती माने जाते हैं। ये लोग प्यार में दिखावा नहीं करते हैं। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। इन लोगों के अंदर खास खूबी होती है कि ये सामने वाले का चेहरा पढ़ लेते हैं। इस राशि के जातक अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करते, फिर चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो।
कुंभ राशि के लोग उत्साही और सक्रिय होते हैं। इसके साथ ही ये भावुक भी होते हैं। ये लोग अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। कुंभ राशि के लोग आमतौर पर आकर्षक और मजबूत व्यक्तित्व के होते हैं। इस राशि के जातक मानवीय गुण से भरपूर होते हैं। वायु इनकी मूल राशि है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।