• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dev Diwali 2025 पर दिखेगा साल का सबसे चमकीला सुपरमून, कार्तिक पूर्णिमा पर बनेगा खास खगोलीय और ज्योतिषीय संयोग

देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा के शुभ संयोग पर इस बार आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 5 नवंबर 2025 की रात को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक रहेगा। इस दौरान यह सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बड़ा, उज्ज्वल और चमकीला नजर आएगा। इसकी चांदनी से धरती का हर कोना रोशनी से नहाएगा, जिससे वातावरण और भी मनमोहक हो जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 05:37:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 05:41:17 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Dev Diwali 2025 पर दिखेगा साल का सबसे चमकीला सुपरमून, कार्तिक पूर्णिमा पर बनेगा खास खगोलीय और ज्योतिषीय संयोग
Dev Diwali 2025 पर दिखेगा साल का सबसे चमकीला सुपरमून

डिजिटल डेस्क। देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा के शुभ संयोग पर इस बार आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 5 नवंबर 2025 की रात को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक रहेगा। इस दौरान यह सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बड़ा, उज्ज्वल और चमकीला नजर आएगा। इसकी चांदनी से धरती का हर कोना रोशनी से नहाएगा, जिससे वातावरण और भी मनमोहक हो जाएगा।

खगोलविदों के अनुसार, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे पास आता है और उसी दिन पूर्णिमा होती है, तो उसका आकार और चमक कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि यह रात साल के सबसे उजले चंद्र दर्शन के रूप में याद रखी जाएगी।


ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास संयोग

बूढ़ानाथ मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित भूपेश मिश्रा ने बताया कि यह संयोग न केवल खगोलीय दृष्टि से, बल्कि ज्योतिषीय रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर, बुधवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य तुला राशि में विराजमान होंगे।

उन्होंने बताया कि पृथ्वी 23.5 अंश पर झुकी होने के कारण चंद्रमा का प्रकाश और आकार सामान्य से अधिक दिखेगा। सूर्य के सप्तम भाव में होने से चंद्रमा पूर्ण तेजस्वी रूप में दिखाई देगा। इस संयोग को ज्योतिष में ऊर्जा, मानसिक प्रसन्नता और रचनात्मकता बढ़ाने वाला माना गया है।

खगोल प्रेमियों में उत्साह

इस खगोलीय घटना को लेकर भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। खगोल प्रेमी, फोटोग्राफर और बच्चे सुपरमून की झलक कैमरे में कैद करने की तैयारी में हैं।

मौसम साफ रहा तो चांद सामान्य पूर्णिमा से लगभग 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देगा। सूर्योदय के बाद भी इसकी हल्की रोशनी का असर देर तक महसूस किया जा सकेगा।

कैसे करें सुपरमून 2025 का बेहतर अवलोकन

रात 7:30 बजे के बाद पूर्वी दिशा में साफ आसमान हो तो चंद्रमा का स्पष्ट दृश्य मिलेगा।

शहर के बाहर या खुले मैदानों से देखने पर इसकी चमक और अधिक महसूस होगी।

इसे भी पढ़ें- Swastik Sign: स्वस्तिक बनाते समय ध्यान रखें ये बातें, घर में बनी रहेगी धन की बरकत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।