धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2025 Start Date: भगवान शिव को सावन का महीना अति प्रिय है। उसका कारण माता पार्वती हैं। दरअसल, इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। इस महीने भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा करने से भक्तों के लिए लाभदायक होता है। प्रभु भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
सावन के महीने में भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में समुद्र मंथन हुआ था, जिसमें से विष निकला था। विष को पीन के बाद प्रभु को शांति मिले, इसलिए देवताओं ने उन पर जल चढ़ाया था।
इस आर्टिकल में 'कैसे जलाभिषेक करें' के बारे में विस्तार से बताएंगे....
सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार से हो गई है। सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। ऐसे में पहले जानते हैं कि सावन के महीने में कब-कब सोमवार पड़ रहे हैं...
शिव जी की पूजा के लिए प्रदोष काल बहुत शुभ होता है। भक्तों को जलाभिषेक ब्रह्म मुहूर्त से लेकर 11 बजे तक कर देना चाहिए। उसके बाद करने पर लाभ नहीं मिलता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।