2025 Monthly Horoscope Vrishabha: वृषभ का जनवरी से दिसंबर तक का राशिफल… अच्छे लोगों से मुलाकात होने से सब कुछ अच्छा होगा
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला त्रिवेदी के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 शानदार रहेगा। ये लोग अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। इससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं।
Publish Date: Wed, 08 Jan 2025 02:25:17 PM (IST)
Updated Date: Thu, 09 Jan 2025 12:33:25 AM (IST)
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफलHighLights
- नए साल में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे
- नौकरी छोड़कर व्यापार शुरू कर सकते हैं
- साल के आखिरी में उलझन रह सकती है
धर्म डेस्क, इंदौर (2025 Month Wise Horoscope)। नए साल की शुरुआत के साथ ही नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ज्योतिष में रुचि रखने वालों में यह जिज्ञासा है कि उनका साल कैसा गुजरेगा।
मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला त्रिवेदी के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 सफलता का साल है। इस साल आप अपनी जिंदगी से जुड़े बड़े फैसले लेंगे, जिनका आगे चलकर बड़ा लाभ मिलेगा। यहां जानिए वृषभ राशि का जनवरी से दिसंबर तक का मासिक राशिफल।
आध्यात्मिक उपलब्धि और वैचारिक परिवर्तन वाला रहेगा वर्ष 2025
- जनवरी: तार्किक विषयों से पर्दा उठाने वाला पक्ष सामने आएंगे। विषय वस्तु को गंभीरता से सोचेंगे।
- फरवरी: धन तथा व्यवहार में व्यवहार को अधिक महत्व देने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा।
- मार्च: छोटी-छोटी यात्राएं सोचने समझने के दृष्टिकोण में बदलाव लाएगी। कुछ निर्णय भी होंगे।
- अप्रैल: आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। शक्ति से जुड़े दैविक अनुभवों को विज्ञान से तुलना करके आगे बढ़ेंगे।
- मई: अच्छी स्थितियां अच्छे लोगों के साथ समायोजन का संकेत करेगी। कुछ क्षेत्रों में प्रयास बढ़ाने होंगे।
- जूनः कार्य तथा व्यवसाय से जुड़े मामलों में चयन करने का प्रभार बढ़ेगा। सोच समझ कर आगे बढ़ें।
- जुलाई: बड़ी जिम्मेदारी का समाधान होगा। व्यक्ति विशेष का भी सम्मान कर सकेंगे। परिवार में संतुलन तथा प्रसन्नता का अनुभव होगा।
यहां भी क्लिक करें - मेष का जनवरी से दिसंबर तक का राशिफल… कब मिलेगी अपार सफलता, किस महीने बरसेगा धन
- अगस्तः त्योहारों पक्ष में बहनों के लिए विशेष अनुक्रम साधेंगे। कुछ लोगों के लिए सम्मान बढ़ेगा।
- सितंबरः बाहरी यात्रा के माध्यम से अपने पूर्वजों को क्रियात्मक पद्धति से स्थान दे सकेंगे।
- अक्टूबर: भूमि भवन की प्राप्ति के साथ बड़ी जिम्मेदारी को निर्वाह कर सकेंगे। आर्थिक बढ़ोतरी होगी।
- नवम्बर: मिली-जुली प्रतिक्रियाएं कहीं-कहीं उलझन की स्थिति बना सकती है, किन्तु अपने विश्वास पर अडिग रहें।
- दिसम्बर: यह समय एक विशिष्ट अनुभूति दिलवायेगा। सुनिश्चित शांति के साथ राहत का अनुभव करेंगे।//
यह भी पढ़ें - तुला राशि का जनवरी से दिसंबर तक का राशिफल... किस महीने मिलेगा प्रमोशन, कब होगा स्वास्थ्य लाभ