यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2025 Yearly Rashifal Aries: नए साल में मेष राशि वालों पर बरसेगा धन, गुरु का गोचर कर देगा मालामाल, पढ़िए वार्षिक राशिफल
हर किसी को नए साल का इंतजार है। नए साल से नई शुरुआत की उम्मीद रखने वालों को यह जरूर जानना चाहिए कि ज्योतिष के हिसाब से आने वाला समय कैसा रहेगा। WWW.NA...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 02:14:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Dec 2024 01:09:54 PM (IST)
मेष राशि का साल 2025 का वार्षिक राशिफलHighLights
- नए साल में प्रॉपर्टी खरीदेंगे, स्वयं के मकान में प्रवेश होगा
- मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, घर में नया मेहमान आएगा
- शनि के राशि परिवर्तन से मानसिक अशांति रह सकती है
धर्म डेस्क, इंदौर (2025 yearly horoscope Aries)। मेष राशि (Aries) वालों के लिए नया साल मिलाजुला रहेगा। खुशी के पल आएंगे, तो कहीं-कहीं चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा।
इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, नए साल में मेष राशि वाले कुछ सामाजिक समस्याओं में उलझ सकते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी भी महसूस हो सकती है। मेष राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं, उन्हें साल के शुरुआत में बहुत अलर्ट रहने की आवश्यकता होगी।
![naidunia_image]()
नए साल में गुरु का गोचर… मेष राशि वालों पर होगा बड़ा असर
- साल के शुरुआती दौर में बिजनेस से जुड़े फैसले बहुत सोच समझकर करें। नुकसान की आशंका है। हालांकि, गुरु का गोचर मेष राशि वालों की आर्थिक परेशान दूर कर देगा। इस दौरान आय के नए रास्ते खुलेंगे और सब तरफ से धन वर्षा होगी।
गुरु का गोचर जहां मालामाल करेगा, वहीं सेहत के लिहाज से परेशानियां भी खड़ी करेगा। इसलिए साल के मध्य में गुरु के राशि परिवर्तन के समय अपनी और परिवार की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
नौकरीपेशा लोगों के लिए साल के आखिरी में अच्छी खबर मिलेगी। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। यात्रा के योग बनेंगे। मेष राशि वालों पर शनि के गोचर का असर
साल 2025 में शनि देव भी अपनी स्थिति बदलेंगे। इस कारण मार्च 2025 तक मेष राशि वालों को मानसिक अशांति रह सकती है। हालांकि इसके बाद का समय बहुत अच्छा रहेगा। मन को शांत और वाणी पर संयम से मुश्किल वक्त गुजर जाएगा।
इसी तरह राहु का गोचर भी थोड़ा-बहुत परेशान करेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में सहयोगी के साथ विवाद हो सकता है।
![naidunia_image]()
यहां भी क्लिक करें - सूर्य के उत्तरायण का पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को, सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर मकर राशि में होगा प्रवेश
साल 2025 में मिल सकती हैं ये खुशखबरियां
मेष राशि वालों के लिए नया साल कुछ खुशखबरियां लेकर आएगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। जिन लोगों ने अपने घर का सपना देखा है, वो पूरा हो सकता है। वाहन खरीद के योग भी बन रहे हैं।