धर्म डेस्क, इंदौर (Leo 2025 rashifal)। सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 मिलाजुला फल देगा। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, सिंह राशि वालों को नए साल में सजग रहना होगा, क्योंकि दुश्मन हावी हो सकते हैं।
सिंह राशि वालों के लिए नया साल इस लिहाज से अच्छा नहीं रहेगा कि किसी भी काम को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत करना होगी। इसके बाद भी कई काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।
यहां भी क्लिक करें - अन्य राशियों का वार्षिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें
साल 2025 में शनि और राहु का भी राशि बदलाव होगा। शनि की अढैया का नकारात्मक प्रभाव सिंह राशि वालों पर होगा। इससे शत्रु पक्ष मजबूत होगा। आपके खिलाफ कोर्ट केस दायर किया जा सकता है।
शनि के प्रभाव के कारण दुर्घटना की आशंका रहेगी और रोग हावी हो सकते हैं। इसके बाद राहु का गोचर कार्यक्षेत्र में परेशानियां खड़ी करेगा। पूरे होते काम अटक जाएंगे।
राहु के साथ केतु का गोचर भूमि संबंधी विवाद खड़ा करेगा। पारिवारिक मतभेद और संपत्ति विवाद में आपको उलझ सकते हैं। इस वर्ष व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें।
नए साल के लिए सिंह राशि वालों को सलाह है कि वे अपने आचरण पर ध्यान दें। गुस्सा काम बिगाड़ सकता है। अपनी कार्य योजना के बारे में किसी को न बताएं, जब तक कि काम पूरा न हो जाए।
किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। खासतौर पर प्रॉपर्टी के मामलों में धोखा मिल सकता है। मन में अज्ञात भय बना रहेगा। इससे उबरने की कोशिश करें। ईश्वर भक्ति में मन लगाएं।
परिवार के सदस्यों के बीच वाणी पर संयम रखकर बात करें। अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। माता-पिता का अपमान न करें।
यहां भी क्लिक करें - वार्षिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें