2025 Yearly Rashifal Vrishchik: नया साल पूरी करेगा हर तमन्ना... गुरु व शनि का गोचर दिलाएगा इन क्षेत्रों में सफलता, पढ़िए वृश्चिक का वार्षिक राशिफल
ज्योतिषाचार्य हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए नया साल शुभ रहेगा। उनकी कई सालों की इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
Publish Date: Mon, 23 Dec 2024 11:17:38 AM (IST)
Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 09:52:40 AM (IST)
नए साल में न्यायालय में चल रहे विवाद सुलझेंगे।धर्म डेस्क, इंदौर। (Scorpio Yearly horoscope 2025): ज्योतिषाचार्य हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए नया साल खुशियां लेकर आएगा। आपकी कई सालों की तमन्ना अब जाकर पूरी होंगी। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
पारिवारिक दृष्टि से पुराने मतभेद खत्म होंगे। वाहन चलाने के दौरान बहुत सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। आप इस साल पुराने विवाद खत्म करने में आप सफल होंगे।
गुरु का गोचर से मिलेगा संतान का सुख
- इस साल गुरु का गोचर आपकी राशि के अनुसार खास रहेगा। साल की शुरुआत में गुरु का गोचर सुख, संतति और सम्मान का योग बना रहा है, जिससे आपको सम्मान में वृद्धि और संतति संबंधित खुशखबरी मिल सकती है।
- आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, वर्ष के मध्य में गुरु का गोचर कुछ समस्याएं भी ला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में परेशानी हो सकती है। आपको ध्यान रखने की जरूरत होगी।
![naidunia_image]()
शनि के गोचर से न्यायालय में मिलेगी जीत
- इस साल शनि का गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा, लेकिन कुछ बातों में सतर्कता बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा हो सकता है।
- शनि का प्रभाव प्रशासनिक कार्यों में सफलता दिलाएगा और न्यायालय में चल रहे विवाद सुलझेंगे।
- इस वर्ष भूमि संबंधित मामलों में भी कोई नया विवाद पैदा हो सकता है, इसलिए इस मामले में सतर्क रहना जरूरी है। भूमि खरीद-फरोख्त से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
राहु का गोचर लेकर आएगा समस्या
- इस वर्ष राहु का गोचर आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में कुछ कमी ला सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है। किसी भी निर्णय को सोच-समझ कर लेना चाहिए। इस समय व्यर्थ के विवादों से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद होगा।
- परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे और आपके विचारों को महत्व मिलेगा। इस साल आप पुराने विवादों को सुलझाने में सफल होंगे, जिससे आपके जीवन में शांति और समृद्धि आएगी। यह समय आपके लिए अच्छा साबित होगा।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।