• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Love Rashifal 16 June 2024: प्यार के मामले में कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 16 June 2024: आज पार्टनर आपसे खफा हो सकता है। जिसका कारण आपका उन्हें समय न देना होगा। अपने प्रियतम के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बि...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 16 Jun 2024 05:30:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Jun 2024 05:30:00 AM (IST)
Aaj Ka Love Rashifal 16 June 2024: प्यार के मामले में कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 16 June 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 16 June 2024: लव राशिफल के अनुसार, 16 जून 2024 (रविवार) का दिन सभी राशियों के प्रेम जीवन के लिए खुशहाल रहेगा। कुछ राशिवाले अपने प्रियतम के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों को पार्टनर का व्यवहार दुखी करेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष लव राशिफल

पार्टनर की बातों को विशेष महत्व दें, वरना आपसे नाराज हो सकता है। किसी प्रकार का मजाक करने से पहले साथी का मूड समझ लें।

वृषभ लव राशिफल

प्रियतम के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। पार्टमर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल

पार्टनर आज आपसे नाराज हो सकता है। शायद उन्हें आपके बारे में गलत जानकारी मिली हो। जिस कारण आप दोनों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क लव राशिफल

प्रियतम मन की बात बोल सकता है। आप दोनों के बीच की दूरी खत्म होगी। प्रेमिका के साथ आज का दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह लव राशिफल

आज पार्टनर आपसे खफा हो सकता है। जिसका कारण आपका उन्हें समय न देना होगा। अपने प्रियतम के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। उनकी परेशानियों को समझने का प्रयत्न करें।

कन्या लव राशिफल

साथी आपसे झगड़ा कर सकता है। जिस कारण आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। कोई तीसरा आपके बीच दूरियां पैदा कर सकता है। अच्छा होगा अपने प्रियतम के साथ समय बिताएं।

तुला लव राशिफल

साथी आपसे गिफ्ट की डिमांड कर सकता है। अपने पार्टनर के साथ खुशियों को साझा करें। आपका पार्टनर प्रसन्न दिखाई देगा। साथी के साथ दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक लव राशिफल

प्रियतम के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अच्छा होगा उनकी बातों को समझें और वाणी पर कंट्रोल रखें।

धनु लव राशिफल

आज का दिन पार्टनर के साथ अच्छा बितेगा। आप दोनों के बीच पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे।

मकर लव राशिफल

आज का दिन सावधानी पूर्वक व्यतीत करना होगा। पार्टनर किसी बात पर बड़ा नाराज हो सकता है।

कुंभ लव राशिफल

प्रियतम की बातों को महत्व दें। उनकी बातों को अनदेखा करना हानिकारक हो सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें।

मीन लव राशिफल

साथी अपने व्यवहार के लिए क्षमा मांग सकता है। पुराना विवाद आप दोनों के बीच खत्म होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'