• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj ka Love Rashifal 02 May 2024: पार्टनर से कहेंगे दिल की बात, इन राशि वालों का रिश्ता होगा मजबूत, पढ़ें लव राशिफल

आज का लव राशिफल 2 मई 2024- आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में स्वतंत्रता और खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के अपने अनुभवों और प्यार को बांटें...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 02 May 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 May 2024 06:00:00 AM (IST)
Aaj ka Love Rashifal 02 May 2024: पार्टनर से कहेंगे दिल की बात, इन राशि वालों का रिश्ता होगा मजबूत, पढ़ें लव राशिफल
Aaj ka Love Rashifal 02 May 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj ka Love Rashifal 02 May 2024: मेष लव राशिफल- आपके रोमांटिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद में उलझ सकते हैं। इस तनाव की स्थिति से बचने के लिए अपने पार्टनर को समय दें। शांत रहकर उन्हें समझने का प्रयत्न करें।

वृषभ लव राशिफल

पार्टनर के व्यवहार के कारण रिश्तों में ठंडापन रहेगा। आपको उन कामों के लिए दोषी ठहराया जाएगा। जिन्हें आपने नहीं किया है। अपने पार्टनर से बातचीत कर तनाव भरे माहौल को हल्का करें। इससे रिश्ते में दोबारा खुशियां भर जाएंगी।


मिथुन लव राशिफल

आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में स्वतंत्रता और खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के अपने अनुभवों और प्यार को बांटें। जिससे रिश्तों की खुशबू और गरमाहट वापस आ जाएगी।

कर्क लव राशिफल

आज का दिन रोमांस से भरा है। किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। अपने पार्टनर को खिला-पिला कर और कोई तोहफा देना ना भूलें।

सिंह लव राशिफल

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की जरूरत है। पार्टनर के साथ बैठकर भविष्य पर चर्चा करें। जिससे आपकी सोच को उचित दिशा मिल जाएं। पुरानी विवादित बातों को भूल जाएं।

कन्या लव राशिफल

प्यार भरी जिंदगी में तनाव बड़ सकता है। आपको अपने पार्टनर पर तेज गुस्सा आ सकता है। किसी तीसरे के सामने मतभेदों को उजागर करने से दूरियां बढ़ सकती है।

तुला लव राशिफल

गलतफमियों और विवाद से निराशा हाथ लगेगी। शांतचित्त होकर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। अन्यथा विवाद से दूरियां ही बढ़ेंगी।

वृश्चिक लव राशिफल

अनावश्यक विवाद से बचें। जल्द अपना रोष व्यक्त ना करें। यह आपके रिश्तों में तनाव का कारण बन सकता है। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आनंद लें। आपका प्यार साथी को खुशमिजाज बना देगा।

धनु लव राशिफल

पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें। अन्यथा फालतू में दूरियां बढ़ेंगी। अपने व्यवहार शांत बनाए रखें और गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें।

मकर लव राशिफल

रोमांस जीवन में घरेलू समस्या को दूर करने में सक्षम रहेंगे। रिश्तों में छाई उदासी दूर होगी। आप पाएंगे कि आप दोनों एक दूसरे को कितना चाहते हैं।

कुंभ लव राशिफल

गुरुवार का दिन विशेष साबित हो सकता है। अपने पार्टनर को खुश करने का प्रयास करेंगे। अपने प्रेम का इजहार करने पर साथी से वैसा ही जवाब मिलेगा। आज का दिन यादगार रहेगा।

मीन लव राशिफल

पार्टनर से हुई गलती से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें। गलतफहमी का कारण किसी तीसरे का हस्तक्षेप हो सकता है। अपने प्रिय के प्रति वफादार बने रहें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'