• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 07 August 2024: हरियाली तीज पर चार राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 August 2024: मेष राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। मिथुन राशि वालों का पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा स...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 06 Aug 2024 11:00:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Aug 2024 06:00:00 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 07 August 2024: हरियाली तीज पर चार राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 07 August 2024

HighLights

  1. वृषभ राशि- मानसिक तनाव बना रहेगा।
  2. कर्क राशि- नए विचार मन में आएंगे।
  3. सिंह राशि- खुशखबरी मिल सकती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 07 August 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार, आज (बुधवार) हरियाली तीज है। यह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात 10.05 मिनट तक है। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कैसा रहेगा 12 राशियों का 07 अगस्त 2024 का दिन।

मेष राशि

naidunia_image

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। दिनभर ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। कोई पुराना बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। व्यापार में लाभ के चांस हैं।

वृषभ राशि

naidunia_image

कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। आपके परिचित आपको धोखा दे सकते हैं। काम में किसी प्रकार का फेरबदल ना करें। बिजनेस में फायदा मिलने की संभावना नहीं है। निवेश करने से बचें।

मिथुन राशि

naidunia_image

शुभ समाचार से दिन की शुरुआत होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन में शाम का समय व्यतीत होगा। करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। वाहन संभाव कर चलाएं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। सुस्ती बनी रहेगी।

कर्क राशि

naidunia_image

मन में नए विचार आएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित रुका काम पूरा हो सकता है। व्यापार में किसी बड़े पार्टनर के साथ डील हो सकती है। पारिवारिक गतिविधियों में समय देना जरूरी है। प्रेम संबंध में पार्टनर के प्रति वफादार रहें।

सिंह राशि

naidunia_image

आज का दिन खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोई परीक्षा दी है तो उसमें सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसे आगे जातक बड़ा फायदा मिलेगा। गुस्सा करना आपके कार्यों को बिगाड़ सकता है।

कन्या राशि

naidunia_image

स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस होगी। कोई पुराना रोग उभर कर सामने आ सकता है। बिजनेस में किसी के साथ डील करने ठीक नहीं रहेगा। दूसरों के मामले में दखल न दें।

तुला राशि

naidunia_image

आज आपका दिमाग नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। लोगों की अच्छी बात भी आपको बुरी लगेगी। कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। व्यापार में जोखिम लेना मुसीबत में डाल सकता है। कार्यस्थल में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि

naidunia_image

किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन ठीक रहेगा। धार्मिक संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। काम ज्यादा होने से घर में भी काम करना पड़ सकता है।

धनु राशि

naidunia_image

किसी पूर्व काम को क्रियान्वित करने का उचित समय है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों की चिंता दूर होगी। गुस्से की वजह से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि

naidunia_image

निजी जीवन में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप ना होने दें। किसी पर आंख बंदकर भरोसा न करें। खर्चों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों से उचित मदद मिलेगी।

कुंभ राशि

naidunia_image

आज प्रफुल्लित महसूस करेंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर समय दे पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढे़गी। ओवर कॉन्फिडेंस आपके लिए हानिकारक रहेगा। छोटी-छोटी बातों में तनाव लेने की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि

naidunia_image

घर के बुजुर्गों का स्नेह बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक गतिविधि में व्यतीत करें। उधारी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। नौकरी पेशा जातकों को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है।


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'