धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज, 8 जुलाई 2025 को चंद्रमा का संचार और ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रही है। कुछ जातकों के लिए यह दिन नई उपलब्धियों और आर्थिक प्रगति का रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहकर दिन व्यतीत करना होगा। आइए जानते हैं आज 12 राशियों का विस्तृत राशिफल...
आज मेष राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार में नुकसान की आशंका है और साझेदार के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यों में बाधा और पारिवारिक तनाव मन को अशांत रख सकता है। किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति भी संभव है। इसलिए धैर्य और संयम से काम लें, और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। व्यापार में लाभ और पैतृक संपत्ति पर अधिकार मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि वालों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक है, विशेष रूप से सामान की सुरक्षा को लेकर। मौसम बदलने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में बड़ा निवेश टालना ही उचित रहेगा। पारिवारिक मतभेद भी मन को व्यथित कर सकते हैं।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में बदलाव लाने वाला हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क के चलते लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आर्थिक रूप से सुधार की संभावना है। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
सिंह राशि के लिए आज का दिन सावधानी से चलने का है। निवेश के फैसलों में जल्दबाजी न करें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में मिले प्रस्ताव पर गहराई से विचार करें। पारिवारिक तनाव और आपसी विवाद मन को प्रभावित कर सकते हैं।
कन्या राशि के जातक आज व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में लाभ मिल सकता है। संपत्ति क्रय का विचार भी मन में आ सकता है। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य की सेहत और बच्चों की चिंता आपको कुछ निर्णय लेने पर मजबूर कर सकती है।
तुला राशि के लिए आज धैर्य और संयम का दिन है। नया कार्य आरंभ करने की बजाय उसे टालना बेहतर होगा। निवेश को लेकर सतर्क रहें और परिवार में संपत्ति से जुड़े विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाएं। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज भावनात्मक रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रियजन से दूरी या वियोग की स्थिति बन सकती है। व्यापार में लेन-देन में सतर्कता जरूरी है, लेकिन परिवार में नए सदस्य के आगमन से प्रसन्नता भी मिलेगी।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत के लिए उत्तम है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद और आनंददायक रहेगा।
मकर राशि के जातकों को आज अपने करीबी लोगों से धोखे की आशंका है। व्यापार में बड़ा निवेश नुकसानदेह हो सकता है। पारिवारिक विवादों से दूर रहना ही समझदारी होगी। मन कुछ हताश रह सकता है, इसलिए आत्मविश्लेषण करें और निर्णयों में सतर्कता रखें।
कुंभ राशि के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। व्यापार में बड़ी कामयाबी मिलेगी और साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है।
मीन राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहें और सहयोगियों के साथ विवाद से बचें। व्यापार में मंदी और पारिवारिक विवाद तनाव का कारण बन सकते हैं। धैर्य और विवेक से काम लें, तभी स्थिति को संभाला जा सकता है।