धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहने वाला है तो कुछ राशियों को आज सतर्कता बरतनी होगी। ग्रहों की चाल में हुए बदलाव का असर आज 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। आज कुछ राशियों को रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल...
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए राहतभरा रहने वाला है। लंबे समय से चल रहा कोई पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा।
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रह सकता है। कोई पुराना अटका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। नया वाहन खरीदने का भी विचार बन सकता है। व्यापार में लाभ और उन्नति के संकेत हैं।
मिथुन राशि के जातकों को आज मानसिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, किसी को उधार देना आज नुकसानदेह हो सकता है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर कमजोर रहेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। व्यापारिक सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं, जिससे काम में रुकावटें आ सकती हैं। परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर विवाद संभव है। जीवनसाथी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार सार्थक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नई दिशा में प्रगति होगी। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा।
आज कन्या राशि के जातकों को अत्यधिक सोचने और निर्णयों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यापार में बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। पार्टनरों से गुप्त बातें साझा करने से हानि हो सकती है। पारिवारिक विवाद की संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
तुला राशि के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है। कार्यों में बाधाएं आएंगी और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालें। पारिवारिक तनाव, विशेषकर बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। संयम और धैर्य से काम लेना आवश्यक होगा।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलताओं से भरपूर रहेगा। नया कार्य शुरू करने की योजना बनेगी और उसमें सफलता भी मिलेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात से लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई महत्वपूर्ण फैसला परिवार के हित में लिया जा सकता है।
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए संघर्ष से भरा रहेगा। व्यर्थ की दौड़-भाग और वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और व्यापार में हानि संभव है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक विवाद विशेषकर पैतृक संपत्ति को लेकर हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
कुंभ राशि के लिए आज का दिन कठिनाइयों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी। व्यापार में नुकसान की संभावना है, विशेषकर किसी करीबी के कारण। पारिवारिक तनाव और मतभेद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए यह उपयुक्त समय है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में परिवर्तन से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई नया सदस्य घर में आ सकता है।