• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: वृषभ, मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को लाभ के योग, यहां पढ़ें पूरा राशिफल

आज वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मेष, वृश्चिक और धनु राशि वालों को स्वास्थ्य और विवादों में सावधानी रखन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 07:34:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 07:34:00 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: वृषभ, मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को लाभ के योग, यहां पढ़ें पूरा राशिफल
आज का राशइफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वृषभ, मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को लाभ के योग।
  2. कन्या और मकर राशि वालों के नए काम सफल हो सकते हैं।
  3. कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ और नौकरी में सफलता मिल सकती है।

धर्म डेस्क। आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए नई संभावनाओं और चुनौतियों के संकेत लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए सफलता और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। वहीं मेष, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को विवादों से दूर रहने और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह है।

जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल और कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष - आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। मौसम की दृष्टि से आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में सामान्य लाभ की स्थिति रहेगी। विवादों से दूर रहे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा।


वृषभ - आज कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में मुनाफे का योग है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। अचानक धन प्राप्त होगा।

मिथुन - आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ की योग बनेंगे। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। व्यापार व्यवसाय में मुनाफे के योग बनेगी। मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी।

कर्क - आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहे। नौकरी वालों के लिए आज सुखद समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह - आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विरोधी प्राप्त होंगे। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा। व्यापार व्यवसाय में सामान्य स्थिति रहेगी। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी।

कन्या - आज का दिन मांगलिक कार्यों के योग घर में बनेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

तुला - आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लंबी-लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

वृश्चिक - आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथी लोगों से विवाद हो सकता है। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र से हटाया जा सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी।

धनु - आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। वाणी का उपयोग संभलकर करें। न्यायालय पक्ष में विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थित उतार-चढ़ाव की रहेगी।

मकर - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही योजना सफल होगी। नया मकान वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में आपसी सामंजस्य रहेगा।

कुंभ - आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज बड़ा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी कामयाबी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन के योग भी बनेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन - आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। यात्रा आदि में सावधानी रखें। वाहन का उपयोग संभलकर करें। विरोधियों से सावधान रहे।