• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: वृषभ राशि का रुका काम पूरा होगा, धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल

11 सितंबर 2026 का राशिफल मिश्रित संकेत दे रहा है। धनु, सिंह, वृषभ और मीन को लाभ के योग हैं, जबकि मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ को सावधानी चाहिए।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 07:21:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:21:28 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: वृषभ राशि का रुका काम पूरा होगा, धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल सभी जातकों केलिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ और नए कार्यों में सफलता।
  2. सिंह राशि का वित्तीय संकट खत्म होगा, निवेश के योग।
  3. वृषभ राशि का रुका काम पूरा होगा, आर्थिक उन्नति मिलेगी।

धर्म डेस्क। 11 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। धनु, सिंह, वृषभ और मीन राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से सकारात्मक रह सकता है।

वहीं मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। कुछ राशियों के लिए नए कार्य की शुरुआत और आर्थिक फैसले महत्वपूर्ण रहेंगे। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।


मेष

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपके मन में नए विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सलाह अपने लोगों से मिलेगी। हालांकि अभी परिवर्तन करने से बचें। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। आज बड़ी आर्थिक जोखिम उठाने से बचें।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने कार्यों के प्रति उत्साहित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक सपोर्ट मिलने से उन्नति देखने को मिलेगी। परिवार में लोग आपके व्यवहार को पसंद करेंगे। आज अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर आप लाभ अर्जित कर सकते हैं।

मिथुन

आज के दिन आपको अपनी निजी लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी जटिलता, समस्याएं देखने को मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। वित्तीय संकट सामने आ सकता है। आज आपको किसी को पर्सनल कमेंट करने से बचें। कुछ बातों को निजी लाइफ में इग्नोर करना आज आपको लाभ दे सकता है।

कर्क

आज का दिन अच्छा है। आज अपने कार्य के प्रति आपका रुझान अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। किसी अपने से दूरी संभव है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। वित्तीय संकट की स्थिति आज खत्म होगी। परिवार के साथ आपसी सामंजस्य से अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में वह नौकरी संबंधी कार्यों में लाभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने के योग बनेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले परिवार के लोगों से या अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। फिजूलखर्ची पर आज आपको रोक लगाना अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक होगी। अपने पर्सनल डॉक्यूमेंट आदि को संभाल कर रखें।

तुला

आज लाइफ में कोई बड़ा चेंज होने वाला है। आप अपने पर्सनल जीवन में डिसीजन लेने से पहले विचार लें। परिवार में लोग आपके पक्ष में नजर आएंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। वित्तीय संकट को दूर करने के लिए बड़ी आर्थिक मदद लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

वृश्चिक

आज आप अपने घरेलू परेशानियों में उलझे रहेंगे। परिवार में चल रहे मतभेद के कारण मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग समानता ठीक है। आज वाहन का उपयोग संभलकर करें।

धनु

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आर्थिक तौर से बड़े लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। आप अपने परिचित लोगों के साथ कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपनी सीक्रेट बातों को किसी से शेयर ना करें। बैंक आदि के कार्यों में सावधानी रखें।

मकर

आज का दिन अच्छा है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान करेगी। मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र में वित्तीय जोखिम उठाने से बचें। आज आप कोई बड़ा निर्णय सोच विचार कर लें नहीं तो हानि की संभावना है। वाणी का उपयोग संभलकर करें।

कुंभ

आज आप मानसिक तनाव से घिरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उलझने आवेगी। व्यापार व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। किसी परिचित से वित्तीय सहयोग लेना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर प्रशासनिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। व्यापारी व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।