धर्म डेस्क, इंदौर। 14 अगस्त 2025 का दिन राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशि जातकों के लिए यह दिन व्यावसायिक तरक्की और नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है, तो कुछ को पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं, आज का विस्तृत राशिफल...
आज का दिन मानसिक अशांति और संभावित दुखद समाचार के साथ बीत सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से जुड़े विवाद या नुकसान की आशंका है। बेहतर होगा कि आज भावनाओं और वाणी पर संयम रखें। व्यापार या व्यवसाय में बड़े निर्णय फिलहाल टालें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में विवाद या कानूनी उलझन का सामना करना पड़ सकता है।
दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है। किसी नए कार्य की शुरुआत का सही समय है। व्यावसायिक दायरा बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। अधिकारी वर्ग आपके सहयोगी रहेंगे, जिससे कामकाज में तेजी आएगी।
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर और व्यवसाय में नए अवसर लेकर आ सकती है। निवेश और नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। रीयल एस्टेट में रुचि बढ़ सकती है और प्रॉपर्टी खरीदने का विचार लाभकारी साबित होगा।
पारिवारिक विवाद, विशेषकर पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में मतभेद गहरे हो सकते हैं। अदालत में विरोधियों का दबदबा रह सकता है। व्यापार में आर्थिक नुकसान के संकेत हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन उचित नहीं है। मित्र या पड़ोसी से आर्थिक मदद लेने की संभावना है, लेकिन किसी एक व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा नुकसानदायक साबित हो सकता है। व्यापार में बदलाव के लिए फिलहाल इंतजार करना सही रहेगा।
शुभ दिन आपके पक्ष में है। नए कार्यों की शुरुआत सफल रहेगी और मित्रों-रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। न्यायालय से जुड़े मामलों में जीत मिल सकती है। अधिकारी वर्ग के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
व्यवसायिक दृष्टि से यह दिन बेहद लाभकारी रहेगा। प्रमुख साझेदारी में हिस्सेदारी का अवसर मिलेगा, जिससे वित्तीय उन्नति संभव है। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे और घर में शुभ कार्य होंगे। मेहमानों की आवाजाही से वातावरण आनंदमय रहेगा।
स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, जिससे कार्यस्थल पर असर पड़ेगा। घर के किसी सदस्य की तबीयत भी खराब हो सकती है। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। यात्रा करते समय पूरी सतर्कता रखें। व्यवसाय में फिलहाल स्थिरता बनी रहेगी।
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मौसमी बीमारियों से बचाव जरूरी है। खान-पान में सावधानी बरतें। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी हो सकती है, खासकर नए कार्य के सिलसिले में।
दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। नया वाहन या मकान खरीदने का सही समय है। आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। व्यवसाय में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
आज आपके योजनाबद्ध कार्य पूरे होंगे और नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक तनाव कम होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
किसी गलत फैसले से आर्थिक नुकसान संभव है। विरोधी आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूरी बनाएं। बिना जांच-परख के किसी पर भरोसा करना जोखिम भरा साबित होगा।