• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 14 September 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों को आर्थिक लाभ, सफलता और खुशखबरी मिल सकती है, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, विवाद, खर्च और निवेश में सावधानी रखते हुए सोच-समझकर निर्णय ले...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 07:11:23 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 07:11:23 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 14 September 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वृषभ राशि वालों को व्यापार विस्तार और आर्थिक लाभ मिलेगा।
  2. मिथुन के लिए सुखद समाचार और मांगलिक कार्य संभव हैं।
  3. सिंह राशि वाले विवादों और अत्यधिक भरोसे से बचकर रहें।

धर्म डेस्क। आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं, तो कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, विवाद और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अपेक्षाकृत बेहतर रहने के संकेत हैं। वहीं मेष, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। पारिवारिक संबंध, व्यापार, नौकरी, निवेश, यात्रा और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव दिखाई देगा।

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है।

मेष - आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति के हिसाब से आज आपको बड़े कार्य करने के लिए आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों से संबंध सामान्य रहेंगे।


वृषभ - आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्चित करेंगे। व्यापार व्यवसाय में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी नए प्रोजेक्ट में आप निवेश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आज अपने लिए कोई वाहन या भवन खरीद सकते हैं।

मिथुन - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मेहमानों का घर में आगमन होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। आज स्थान परिवर्तन के बड़े योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में विवाद खत्म होगा।

कर्क - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह - आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद का सामना करना होगा। आज अपने साथी लोगों के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेगा। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान में डाल सकता है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या - आज का दिन परिवार के साथ अच्छा रहेगा। आज आप अपनी फैमिली के साथ कहीं बाहर ट्रिप पर जा सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा।

तुला - आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज आप अपनी लाइफ की कई बड़े निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत भी आज आप कर सकते हैं। कार्य की सिलसिले में आज आपको नए लोगों से मिलना होगा।

वृश्चिक - आज का दिन आपका लिए समानता है ठीक है। हालांकि आज आपके कार्यक्षेत्र में साथी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। किसी बड़े कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध ठीक रहेंगे।

धनु - आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां बढ़ सकते हैं। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों के चलते परिवार में लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए आज आपको कई बड़े निर्णय लेना पढ़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में विवाद रहेगा।

मकर - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मेहमानों का घर में आगमन होगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही योजना सफल होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ - आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज बड़े लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे। आज परिवार में कोई खुशखबरी आने वाली है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर योजना बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन - आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज आपको बड़े नुकसान की संभावना है। व्यापार व्यवसाय में विवाद की स्थिति बनी रहेगी। साथी लोगों के साथ मतभेद होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आज प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप ना करें नहीं तो हम किसी बड़ी उलझन में पढ़ सकते हैं।