• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 16 August 2024: वृश्चिक राशि वालों को आज रुका हुआ पैसा मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, पढ़िए दैनिक राशिफल

Today Horoscope 16 August 2024: धनु राशि वाले आज किसी प्रकार का दबाव महसूस कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं, कुंभ राशि वालों ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 16 Aug 2024 07:56:54 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Aug 2024 09:30:03 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 16 August 2024: वृश्चिक राशि वालों को आज रुका हुआ पैसा मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, पढ़िए दैनिक राशिफल
16 अगस्त 2024, शुक्रवार का दैनिक राशिफल।

HighLights

  1. मेष - मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
  2. वृषभ - वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
  3. मिथुन - मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 16 August 2024: आज दिनांक 16 अगस्त 2024, शुक्रवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत आषाढ़, मास पूर्णिमांत श्रावण, तिथि एकादशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों का 16 अगस्त का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

naidunia_image

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचें। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


वृषभ राशि

naidunia_image

वृषभ राशि वालों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकावट हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्य के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मिथुन राशि

naidunia_image

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको जमकर लाभ होगा। परिवार में चल रहा कोई विवाद आज खत्म होगा। रिश्ते मजबूत होंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

naidunia_image

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा।

सिंह राशि

naidunia_image

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। व्यवसाय में भी लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशि

naidunia_image

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी खास मित्र के आगमन से आज मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला न करें, नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग से बचकर रहें।

तुला राशि

naidunia_image

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी प्रकार की समस्याओं से परेशान रह सकते हैं, जिसके कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आज पत्नी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर फैसला लें।

वृश्चिक राशि

naidunia_image

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार या व्यवसाय में लाभ। होगा किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

naidunia_image

धनु राशि वाले आज सामाजिक विवाद के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं। किसी प्रकार की गलती ना होने पर भी आप पर इल्जाम लगाए जा सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला ना लें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में कोई विवाद खड़ा हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर राशि

naidunia_image

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

naidunia_image

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि कोई नए कार्य की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आज वह सफल होगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि

naidunia_image

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों को लेकर किसी खास व्यक्ति से मतभेद हो सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। परिवार के लोगों से भी विवाद हो सकता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'