धर्म डेस्क, इंदौर। 18 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आज का दिन नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में कई महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल...
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक है। आप तरोताजा महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी खुद को फिट पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों को अपनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे नए अवसर खुल सकते हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने का योग भी बन रहा है, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।
वृषभ राशि के जातकों को आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे थकावट महसूस होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार का निर्णय सोच-समझकर लें, क्योंकि धोखे की संभावना है। क्रोध और कटु वाणी से परहेज करें, वरना पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। दिन को शांतिपूर्वक और संयम से बिताएं।
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस या बिजनेस में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि और निवेश में नुकसान की आशंका है, इसलिए जोखिम भरे फैसलों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहकर दिन गुजारने में ही भलाई है।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा संभव है, जो लाभदायक रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा फैसला लेकर आप अपनों को खुश कर सकते हैं।
सिंह राशि के लोगों को आज विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है, विशेषकर अपनों से धोखा मिलने का खतरा है। किसी अजनबी को उधार देने से बचें। परिवार में संपत्ति विवाद का माहौल बन सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। करियर में तरक्की के योग हैं। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक सहायता मिलने से प्रगति होगी। हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। पारिवारिक कलह का समाधान निकल सकता है, जिससे घर का माहौल शांत रहेगा।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में गिरावट और परिवार में कोई अप्रिय घटना मन को व्यथित कर सकती है। धैर्य और साहस से काम लें, परिस्थिति जल्द ही सुधरेगी।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज भागदौड़ और मौसम की वजह से थकान हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप समस्या का हल निकाल सकते हैं।
धनु राशि वालों को आज सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में नुकसान की आशंका है, नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। संपत्ति विवाद और सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट के संकेत हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि, किसी नजदीकी से अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में नुकसान की संभावना है। आज कोई बड़ा निर्णय या नया कार्य शुरू करना टालें। पारिवारिक विवादों से बचें और शांतिपूर्वक व्यवहार करें।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और खान-पान में संयम बरतें। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें, विशेषकर शेयर मार्केट या उधारी से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक रिश्तों में सुधार के संकेत हैं और घर का वातावरण सुखद हो सकता है।
मीन राशि वालों को आज दुर्घटना या चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य को लेकर दिन परेशान कर सकता है। व्यापार में शत्रुओं से सतर्क रहें, आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव से बचें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।