• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: मेष, कन्या और धनु राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन मेष, कन्या और मकर के लिए आर्थिक लाभ व सफलता लाएगा। वहीं, तुला और वृश्चिक को स्वास्थ्य व विवादों से बचना होगा। निवेश और व्यापार में सतर्कता ज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 07:12:52 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 07:12:52 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: मेष, कन्या और धनु राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष, कन्या और धनु राशि वालों को धन लाभ होगा।
  2. वृषभ और मकर राशि के पुराने विवाद आज खत्म होंगे।
  3. मिथुन व तुला राशि वाले स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान दें।

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के जीवन में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव को दर्शाता है। आज का दिन मेष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक लाभ के लिहाज से विशेष रूप से मंगलकारी रहने वाला है।

इन राशियों को नए निवेश और नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। दूसरी ओर, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य समस्याओं, पारिवारिक विवादों और व्यर्थ के खर्चों से बचकर रहने की आवश्यकता है। यह राशिफल आपकी दैनिक योजनाओं को सही दिशा देने में मदद करेगा।


मेष - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही प्रॉब्लम खत्म होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध में चल रहे उतार-चढ़ाव खत्म होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।

वृषभ - आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी बड़े विवाद से निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन - आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद की स्थिति रहेगी। आज परिवार के कुछ लोगों के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक लाभ के योग सामान्य रहेंगे।

कर्क - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां खत्म होगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में लाभ के योग रहेंगे। आप किसी नई कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य मैं लाभ रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आज घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। आज आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वालों के लिए आज सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या - आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपको आर्थिक लाभ के बड़े योग दिखाई पड़ेंगे। मित्रों के साथ आज आप किसी नए कार्य में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आर्थिक नई रास्ते बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा। नया वाहन भवन खरीद सकते हैं।

तुला - आज आप स्वस्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप या परिवार का कोई व्यक्ति आ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में मतभेद रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक - आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आज आपको अपना कार्य क्षेत्र बदलने पड़ सकता है। मित्रों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यापार व्यवसाय में भी अवतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

धनु - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही साथ आज आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी कामयाबी मिलेगी। आज आप किसी नए कार्य में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मकर - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको विजय प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने लिए कोई नया आशियाना खरीद सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी।

कुंभ - आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। परिवार में लोगों का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि आज आपका अपने किसी खास व्यक्ति से कार्य क्षेत्र में मतभेद हो सकता है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कार्य परिवर्तन के बड़े योग हैं। आप अपने पुराने कार्य के साथ-साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज वाहन आदि खरीदने के योग भी बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश करना आज अच्छा रहेगा।