धर्म डेस्क, इंदौर, Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: : पं. हर्षित शर्मा द्वारा जारी आज का राशिफल आपके दिन को नई दिशा देने वाला है। सावन के दूसरे सोमवार में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कुछ खास संकेत लेकर आया है। किसी को नई शुरुआत का मौका मिलेगा तो किसी को पुराने विवाद सुलझाने का अवसर। कार्य, व्यापार, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़े जरूरी उपाय और सावधानियां जानकर आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।
मेष: आज आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। नया वाहन खरीदने या प्रॉपर्टी में निवेश करने का योग है। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। यात्रा भी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ: आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। काम का बोझ बढ़ेगा, जिससे थकावट महसूस होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और रोज़गार के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे।
मिथुन: आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और यात्रा का योग है।
कर्क: आज उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है, जिसके लिए बैंक के कामों में भागदौड़ करनी पड़ेगी। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। पूरा आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह: आज का दिन आनंददायक रहेगा। मौसम अच्छा होने से परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं, नई योजनाओं पर काम शुरू करें।
कन्या: किसी महत्वपूर्ण परियोजना की योजना बन सकती है, जिसमें सहकर्मी पूरा साथ देंगे। बड़े वित्तीय लेन-देन से बचें। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में संपत्ति विवाद के कारण मतभेद संभव हैं।
तुला: घर से जुड़ी कुछ परेशानियां मन को व्यथित कर सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों को बाहर का खाना खाने से बचाएं और वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में बड़े सौदे सोच-समझकर करें।
वृश्चिक: आज खुशखबरी मिल सकती है। किसी खास काम से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में फंसा पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और परिवार में शुभ कार्य हो सकता है।
धन: परिवार में शुभ कार्य की योजना बनेगी। पुराने मनमुटाव खत्म होंगे और प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा निवेश शुभ रहेगा। सेहत में भी चुस्ती बनी रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर: कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा। मित्रों और साझेदारों के साथ नई परियोजना पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन या मकान का सौदा अंतिम रूप ले सकता है। परिवार में शुभ आयोजन होंगे।
कुंभ: आज कई काम पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और मौसमी बीमारियों से बचें। व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। बड़े पार्टनर के साथ काम का मौका मिलेगा।
मीन: आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मित्र के साथ धन को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत में कमजोरी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक तनाव को धैर्य से संभालें।