• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 21 June 2024: मेष और सिंह राशिवालों के सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 June 2024: मेष राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सभी काम पूरे होंगे। मिथुन राशि के जातकों को वाहन चालते समय सावधानी बरतनी होग...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Jun 2024 06:00:00 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 21 June 2024: मेष और सिंह राशिवालों के सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 June 2024

HighLights

  1. वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
  2. कन्या राशि के जातकों की मित्रों से मुलाकात होगी।
  3. मकर राशि वालों को अत्यंत शुभ समाचार प्राप्त होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 21 June 2024: आज का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित रहेगा। राशिफल के अनुसार, कुछ राशिवालों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 21 जून (शुक्रवार) का राशिफल।

मेष राशि

शुक्रवार का दिन शानदार रहेगा। नए काम का आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। विरोधी भी पक्ष में रहेंगे। हर कार्य बिना रुकावट के पूरा होगा।

वृषभ राशि

इस राशिवालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। कोई पुराना काम छोड़ना पड़ सकता है। परिजनों के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों का उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। किसी कार्य के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपके काम में अड़चन आ सकती है। मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

कर्क राशि

आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। शारीरिक थकान महसूस होगी। दिनभर की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी प्रकार का दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। स्थान परिवर्तन करना ठीक नहीं है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को आज सुखद समाचार मिल सकता है। काम की रुकावट दूर होगी। व्यापार में बड़ी डील किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से तय हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा।

कन्या राशि

किसी विशिष्ट काम के लिए आज बाहर जाना पड़ सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नया परिवर्तन करने का मन बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा दिन रहेगा।

तुला राशि

आज के दिन संभलकर रहना होगा। कोई भी जोखिम न उठाएं, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। किसी पर निर्भर रहना ठीक नहीं होगा। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति नजर आएगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा दिन रहेगा। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। खानपान पर कंट्रोल रखना होगा। किसी प्रकार का लेनदेन कागजी कार्रवाई के बिना ना करें। मान-सम्मान में कमी आएगी।

धनु राशि

किसी काम की शुरुआत के लिए आर्थिक मदद प्राप्त होगी। यह सहायता मित्र या संबंधी से मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग है। परिवारिक मतभेद दूर होंगे।

मकर राशि

कोई सुखद खबर आज प्राप्त होगा। व्यावसाय में लाभ के योग हैं। शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करना लाभकारी होगा। कुटुंब में मांगलिक कार्य के योग भी बनेंगे।

कुंभ राशि

आज वाहन के प्रयोग में अत्यधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रियतम से मतभेद हो सकता है। निवेश करना नुकसानदायक होगा।

मीन राशि

किसी काम के लिए शहर से बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी यात्रा सुखदायी रहेगी। नए काम का विचार बन सकता है। यदि माशूका से मतभेद चल रहा है तो उसे दूर करने का प्रयत्न करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'