• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल

22 सितंबर को कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, विवाद और तनाव से सावधान रहना होगा। पारिवारिक मामलों मे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 07:06:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 07:06:19 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
  2. मेष राशि वालों को मेहनत और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
  3. कर्क राशि को परिवार में सम्मान और खुशखबरी मिलेगी।

धर्म डेस्क। मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा। कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को काम के दबाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और विवादों से बचने की जरूरत होगी।

मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है। दूसरी ओर मेष, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को कामकाज और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ग्रह-नक्षत्रों के संकेतों के आधार पर जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।


मेष - आज का दिन आपके लिए आपके कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम की बाद ही आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक थकान मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। परिवार में मतभेद की स्थिति रहेगी।

वृषभ - आज का दिन आपको अनेक लोगों से मिलना होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की योग भी बना रहे हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको आर्थिक तौर से दूसरों से मदद लेना पड़ सकती हैं। आज नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से मतभेदों की स्थिति रहेगी। शेष दिन सामान्य है।

मिथुन - आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। कार्य का विस्तार होगा। आर्थिक रास्ते बनेंगे। आज आपको बड़ा निवेश कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं जिससे लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आज मेहमानों का आना लगा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क - आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी प्राप्त होने वाली है। आज परिवार में किसी को बड़ा पद या सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज कार्य की अधिकता के कारण किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

सिंह - आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना अच्छा नहीं है। आज आपके सहयोगी आपकी विरोधी बन सकते हैं ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज अत्यधिक दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति के कारण काम बिगड़ सकता है। आज आप अपने को अस्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

कन्या - आज का दिन आप अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में सफल होंगे जिस कारण मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग रहेंगे। आज आप सामाजिक तौर से सम्मान की प्राप्ति करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए कार्य योजना का विस्तार होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। परिवार के लोगों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

तुला - आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज मन में उत्साह रहेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। आज आप पारिवारिक दृष्टि से कोई बड़ा निर्णय देंगे जिसमें सफलता प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक - आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। परिस्थितियों को हल करने में आज आप सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में खास लोगों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका डिसीजन आपको बड़ा लाभ दिला सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। आज लंबी यात्रा आदि पर जाते समय स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

धनु - आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें वह विवादों से दूर रहें। कार्य क्षेत्र में स्थिति बिगड़ सकती हैं। आपके सहयोगी आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं ऐसे में सूझबूझ से काम ले। आर्थिक तौर से आज किसी से मदद लेना पड़ सकती हैं। परिवार के लोगों से मतभेद बनेंगे।

मकर - आज का दिन आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में विरोधाभास की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार व्यवसाय में कुछ गिरावट महसूस होगी। आज स्वास्थ्य के चलते भी आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। आज किसी को धनराशि उधार देना आपके लिए ठीक नहीं है।

कुंभ - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लोगों से मिलना होगा। नए लोगों से जोड़कर किसी नए कार्य की शुरुआत करने की पहल हो सकती है। आज आपको आर्थिक तौर से लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि अपनी कार्य योजना के बारे में किसी को जानकारी ना दिन नहीं तो आपका बनता कार्य बिगड़ सकता है। आज आप परिवार के लिए कोई वाहन मकान खरीद सकते हैं।

मीन - आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज मित्रों के साथ अपने खास लोगों के साथ विवाद हो सकता है ऐसे में मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक नहीं रहेगी। कार्य का अत्यधिक दबाव के कारण मानसिक तनाव रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें विवादों से दूर रहें।