धर्म डेस्क, इंदौर। 22 जुलाई 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। जहां कुछ जातकों को व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक समाचार मिल सकता है, वहीं कुछ को आज अपने क्रोध, विचारों और निर्णयों पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल...
मेष राशि वालों को आज किसी नए कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा भविष्य की संभावनाओं को खोल सकती है, लेकिन सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है, जिससे किसी से आर्थिक मदद लेने की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव या असहमति की संभावना है।
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने की प्रेरणा मिल सकती है और आप अपने साथियों से विचार-विमर्श भी करेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं और प्रॉपर्टी में निवेश का भी अनुकूल समय है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कोई पुरानी बीमारी आज ठीक हो सकती है और आप मानसिक रूप से राहत का अनुभव करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात जीवन में नया मोड़ ला सकती है। व्यापार में बदलाव के अच्छे परिणाम मिलेंगे। शेयर बाजार में निवेश करने का यह सही समय है।
कर्क राशि वालों का आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा और किसी पुराने मनमुटाव का समाधान हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सावधानी भरा है। शारीरिक कमजोरी के कारण आप थकान और आलस्य महसूस कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारों से धोखा मिलने की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
कन्या राशि वालों को आज भावनाओं में बहने से बचना होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। निर्णयों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार में जीवनसाथी या बच्चों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें।
तुला राशि के जातकों के मन में आज नकारात्मकता रह सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में बड़े लेन-देन से बचें और पारिवारिक विवादों से खुद को दूर रखें, खासकर संपत्ति को लेकर चल रहे मामलों से।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल है। लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर आँख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। व्यापार में कोई डील करते समय कागजात ठीक से जांच लें। दांपत्य जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें, लेकिन हर बात साझा करना जरूरी नहीं।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में नए सदस्य के आगमन की संभावना है, जिससे घर में उल्लास का वातावरण रहेगा।
मकर राशि वालों को आज कुछ मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन सफलता थोड़ा विलंब से मिल सकती है। व्यापार में आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में वाद-विवाद से बचें और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन यात्रा से जुड़ा हो सकता है। कोई नया कार्य आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है, जिसके कारण आपको घर से बाहर निकलना पड़ सकता है। पुरानी गलतफहमियों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन की कुछ उलझनों को सुलझाने में सहायक रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और आप भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए विशेषकर ससुराल पक्ष को लेकर सतर्कता रखें और कोई भी टिप्पणी सोच-समझकर करें।